पीरियड्स के कारण हो गया था जाह्नवी कपूर का ब्रेक अप... फिर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ये काम

Janhvi Kapoor PMS Break Up: जान्हवी कपूर अभी के समय पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहले उन्हें मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ में देखा गया था। अब वह अपनी फिल्म उलझा को लेकर भी पूरी तरीके से तैयार है और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पहली बार दिल टूटने के अनुभव को भी शेयर किया।
Hautterfly के साथ बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर बताती है कि मैंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार दिल टूटने का एक्सपीरियंस किया, लेकिन वो व्यक्ति वापस आ गया था और मेरे दिल को जोड़ दिया था। इसके बाद में सब कुछ ठीक हो गया था।
जान्हवी कपूर ने इसी इंटरव्यू में अपने प्रीमेनस्ट्रूअल सिंड्रोम को लेकर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "वह कई बार माफी मांगने के लिए इस व्यक्ति के पास में वापस लौट कर चली जाती। 2 दिन बाद में रोते हुए उसके पास वापस जाती और माफी मांगती। मुझे यह समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरीके से कम क्यों कर रहा है और यह बहुत चरम पर था।"
जान्हवी कपूर ने बताया कि जब वह शूटिंग में व्यस्त होती थी तो उन्हें इतना दर्द महसूस नहीं होता था और जब वह घर पर होती थी या फिर किसी इवेंट या विज्ञापन शूट में जाती थी तो उनका दर्द अस्थिर हो जाता था। लेकिन अभी के समय पर वह शिकार पहाड़िया को डेट कर रही है और दोनों को कई बार साथ में देखा जाता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications














