..................... 'मेरा शरीर टूट रहा..' इंटिमेट सीन के दौरान जान्हवी कपूर की हुई थी ऐसी हालत, राजकुमार राव के साथ.. Janhvi Kapoor revealed about the intimate scene with Rajkumar Rao, said, our bodies were breaking down - Hindi Filmibeat

'मेरा शरीर टूट रहा था..' इंटिमेट सीन के दौरान जान्हवी कपूर की हुई थी ऐसी हालत, राजकुमार राव के साथ..

janhvi kapoor rajkummar rao

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में दोनों क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैँ। फिल्म के प्रमोशन को लेकर वो आईपीएल के मुकाबले देखने पहुंचे थे।

लेकिन इस वक्त जान्हवी कपूर अपने और राजकुमार राव के बीच हुई इंटिमेट सीन्स को लेकर बातें कर रही हैं। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो हैरान करने वाला है। जान्हवी की कहना है, 'फिल्म में मेरे और राज के ज्यादातर रोमांटिक पलों में मैं और वह पूरी तरह से थक गए थे।

जैसा कि मुझे लगता है कि हमारे पहले रोमांटिक सीन 20 घंटे की शिफ्ट के बाद था और हम दोनों मृत जैसा महसूस कर रहे थे और हमारे पेट खराब थे, हमारे शरीर टूट गए थे और फिर हमें ऐसा दिखना था जैसे हम प्यार में पड़ रहे थे और हम करने वाले थे हमारा पहला किस.. लेकिन वास्तव में हमें लग रहा था कि हम अंदर ही अंदर मर रहे हैं।'' जान्हवी कपूर ने जैसे ही ये खुलासा किया लोग उनके अभिनय और लगन को लेकर बातें कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर की फिल्म

ये पहली बार नही है जब जान्हवी कपूर किसी तरह की फिल्म में चैलेंजिग रोल निभा रही हैँ। इसके पहले भी वो कई धमाकेदार किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की ये फिल्म इसी महीने 31 मई को रिलीज हो जाएगी। वो दोनों चाहते हैं कि तब तक दम से प्रमोशन हो जाए।

यही कारण है कि हाल ही में दोनों को वाराणसी में देखा गया था। तस्वीरों को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे थे। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Read more about: janhvi kapoor rajkummar rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X