जब जान्हवी और खुशी को मिली थी मां के निधन की खबर तो ऐसी हो गई थी दोनों ही हालत...खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Janhvi Kapoor: फिल्ममेकर करण जौहर का शो कॉफी विथ करण सीजन 8 के नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ पहुंची हैं। इन दौरान जान्हवी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सारे खुलासे किए। साथ ही एक्ट्रेस ये भी बताया कि जब उनको और खुशी को मां श्रीदेवी के निधन की खबर लगी तो उनकी हालत कैसी थी।
मां के निधन पर जान्हवी कपूर का बयान-
कपूर सिस्टर्स जान्हवी कपूर और खुशी कपूर करण जौहर के शो में पहुंची। करण के शो का नया एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है। इस दौरान देखा गया है कि खुशी और जान्हवी में कई सारी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें की और कई सारे खुलासे भी किए।
इस दौरान जान्हवी ने मां के निधन पर भी बात की। इस बारे में जाह्नवी ने बताया, "जब मेरे पास फोन आया तो मैं अपने कमरे में थी। दूसरी तरफ मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। मैं बुरी तरह रोते हुए उसके कमरे में गई। मैं जैसे ही खुशी के सामने गई तो उसने मेरी तरफ देखा और रोना बंद कर दिया। वह मेरे पास बैठ गई और मुझे शांत किया। मैंने इसके बाद कभी उसे इस बारे में रोते नहीं देखा।"
गौरतलब है कि, मैंने इसके बाद कभी उसे इस बारे में रोते नहीं देखा। श्रीदेवी का ऐसे अचानक से जाना परिवार के साथ साथ फैंस को पूरी इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद था। आज भी सब लोग श्रीदेवी को याद करते हैं। बात खुशी और जान्हवी की करें तो अक्सर ही दोनों बहनों को एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए देखा जाता है।
खुशी और जान्हवी का वर्कफ्रंट-
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो, हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आई थी। अब जल्द वह फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'देवरा' है। तो वहीं, बीते साल खुशी कपूर भी अपना डेब्यू द आर्चीज से कर चुकी हैं। अब खबर है कि वह जल्द इब्राहीम अली खान के साथ नजर आएंगी। फिलहाल दोनों बहनें करण के शो में साथ नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications












