जाह्नवी कपूर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब- 'इतना भी पैसा नहीं कमाया कि हर दिन नए कपड़े पहनूं'
हाल ही में सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर को कपड़े रिपीट करने के लिए ट्रोल किया गया था। एक चैट शो के दौरान जब जाह्नवी से इस बारे में सवाल किया गया.. तो उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। जाह्नवी ने कहा- मैंने इतना भी पैसा नहीं कमाया है कि हर दिन नए कपड़े पहनूं। जाह्नवी ने कहा कि मैं ट्रोलर्स से प्रभावित नहीं होती क्योंकि आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते हैं।
जाह्नवी ने कहा, लोग मेरे काम के बारे में बात करें तो मैं अपनी आलोचना को गंभीरता से लूंगी और फिर उसपर काम करूंगी। लेकिन मैं जिम के बाहर कैसी दिख रही हूं, इस बारे में कोई बात करता है तो यह वास्तव में मेरा काम नहीं है। मैं दूसरों के कहने पर अपने कपड़े को बुरा नहीं समझती।

गौरतलब है कि जाह्नवी को इंस्टाग्राम पर उनके जिम लुक को लेकर ट्रोल किया था, जहां जाह्नवी कपड़े रिपीट करते नजर आईं थीं। कोई शक नहीं कि जाह्नवी की ओर से ट्रोलर्स को उनका तगड़ा जवाब मिल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications