जान्हवी कपूर को मिला धड़क के लिए पहला अवार्ड - Shooting Star of the Year

Recommended Video

Jhanvi Kapoor awarded as 'Rising Star of the Year' Award, looks beautiful in Blue Saree | FilmiBeat

साल 2018 के डेब्यू अवार्ड्स की चर्चा जिससे भी शुरू हो लेकिन केवल दो नामों पर आकर खत्म हो जाती है - जान्हवी कपूर और सारा अली खान। और फिलहाल तो जान्हवी कपूर ने अपने धड़क डेब्यू के लिए अपना पहला अवार्ड ले भी ले लिया है। जान्हवी को धड़क में उनके शानदार अभिनय के लिए नॉर्वेजिया की कॉन्सूलेट ने सम्मानित किया है।

जान्हवी इस अवार्ड को लेने पहुंची अपने पिता बोनी कपूर के साथ। उन्हें ये सम्मान मिला, नॉर्वेजिया की मशहूर डायरेक्टर इरम हक के हाथों। जान्हवी कपूर को धड़क में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए शूटिंग स्टार ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाज़ा गया। यानि कि इस साल का सबसे चमकता सितारा।

jahnnvi-kapoor-reminds-sridevi-as-she-collects-her-shooting-star-of-the-year-for-dhadak

अवार्ड लेने पहुंची जान्हवी एक नीली शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मुंबई के मेट्रो आईनॉक्स में हुए इस सम्मान समारोह में अवार्ड लेते वक्त जान्हवी ने कहा कि इस वक्त यहां खड़े होकर किसी भी तरह से सम्मान पाना मुझे अपने आप पर गर्व महसूस कराता है। मैं हमेशा दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करती रहूंगी।

वहीं बोनी कपूर इस मौके पर अपनी बेटी की पहली उपलब्धि पर काफी खुश नज़र आए। उन्होंने कहा कि इस वक्त अपनी बेटी के बगल में खड़े होकर उसे अवार्ड लेते देखना मुझे बेहद खुशी देता है। जब भी मेरा बेटा या बेटी, इस तरह सराहे जाते हैं, मुझे एक पिता के तौर पर उनके काम पर बेहद गर्व महसूस होता है।

वहीं इस इवेंट में जान्हवी जिस तरह पहुंची, उन्होंने काफी फैन्स को श्रीदेवी की याद दिलाई। वैसे भी फैन्स को उनमें अक्सर श्रीदेवी की झलक दिख जाती है और इस बात को जानते हुए जान्हवी फैन्स को अपनी मांं से जोड़ रखने की पीूरी कोशिश करती हैं। इस बार भी उन्हें एकबार देखने पर मिस्टर इंडिया की श्रीदेवी अपने आप लोगों को नज़र आ गईं।

वैसे जान्हवी अगर, भविष्य में कभी श्रीदेवी को परदे पर कोई ट्रिब्यूट देने की सोचे और चूंकि पुराने गानों को रीमेक करने का दौर चला हुआ है, ऐसे में जान्हवी को श्रीदेवी के इन 10 गानों को वापस ज़िंदा करने की कोशिश ज़रूर करनी चाहिए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X