श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट, देखिए मां - बेटी की हूबहू तस्वीरें

By Staff

जान्हवी कपूर ने आज श्रीदेवी के 56वें जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर शेयर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और लिखा - Happy Birthday Mumma. I Love You. उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों ने भी श्रीदेवी को याद किया।

इसके बाद जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और तस्वीर शेयर की और माना जा रहा है कि ये शायद किसी पूजा के बाद की तस्वीर है जो जान्हवी ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय अंदाज़ में श्रीदेवी के लिए की होगी।

janhvi-kapoor-remembers-sridevi-on-her-56th-birthday-with-a-post

गौरतलब है कि फरवरी 2018 कपूर परिवार के लिए बहुत भारी समय लेकर आया जब अचानक बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई। इस खबर के बाद हर किसी का दिल उनकी दो बेटियों - खुशी और जान्हवी के लिए भर आया। जान्हवी उस दौरान अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं।

श्रीदेवी की मौत के बाद जहां सोनम कपूर ने जान्हवी को संभाला वहीं उनके भाई - बहन अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर उनके साथ मज़बूत कंधे बनकर खड़े हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X