Pic of The Day: जान्हवी कपूर ने रिक्रिएट किया श्रीदेवी की सदमा का हरिप्रसाद सीन, फैन्स हुए इमोशनल

बॉलीवुड में स्टार किड्स पर हमेशा से अपने माता पिता के साथ तुलना होने का प्रेशर होता है। लेकिन कुछ स्टार किड्स में जब उनके स्टार माता पिता की झलक दिखती है तो फैन्स खुश हो जाते हैं। और जान्हवी कपूर जब भी श्रीदेवी की याद दिलाती हैं, फैन्स भावुक हो जाते हैं।

अब जान्हवी कपूर ने अपने फैन्स को अपने को स्टार रामप्रसाद से मिलवाया। ये शायद उनकी फिल्म गुड लक जेरी की शूट के समय की है। उनकी तस्वीर देख तुरंत ही सभी को श्रीदेवी की सदमा से हरिप्रसाद सीन याद आ गया क्योंकि इस तस्वीर में जान्हवी कपूर हू ब हू, श्रीदेवी जैसी दिख रही हैं।

janhvi-kapoor-recreates-sridevi-sadma-hariprasad-still-and-fans-go-emotional

बस फिर क्या था, श्रीदेवी को याद कर फैन्स एक बार फिर इमोशनल हो गए। 24 फरवरी को श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि थी और इस मौके पर जान्हवी कपूर, बोनी कपूर और खुशी कपूर ने श्रीदेवी के चेन्नई आवास पर एक पूजा भी संपन्न की।

गौरतलब है कि जान्हवी में फैन्स हमेशा श्रीदेवी को ढूंढने की कोशिश करते हैं। यही कारण हैं कि उनकी तस्वीरों में भी श्रीदेवी की झलक दिखते ही फैन्स खुश हो जाते हैं।

हूबहू श्रीदेवी

हूबहू श्रीदेवी

तिरूपति की सीढ़ियों पर बैठी जान्हवी कपूर की ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। वहीं ये तस्वीर श्रीदेवी की फिल्म सदमा की इस तस्वीर की याद दिलाती है।

कई तस्वीरें एक जैसी

कई तस्वीरें एक जैसी

जाह्नवी और श्रीदेवी की ऐसी कई तस्वीरें हैं जो साबित करती हैं कि खूबसूरती में जाह्नवी अपनी मां की ही तरह दिल जीत लेती हैं। आगे देखें जाह्नवी की ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप भी मान जाएंगे कि वे अपनी मां की ही कार्बन कॉपी हैं।

एक जैसी तस्वीरें वायरल

एक जैसी तस्वीरें वायरल

इस तस्वीर में जाह्नवी हूबहू श्रीदेवी जैसी दिखाई दे रही हैं। श्रीदेवी और जान्हवी की एक जैसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर वायरल हो जाती हैं।

मां की तरह

मां की तरह

इस साड़ी में जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की तरह ही ग्रेसफुल और खूबसूरत नजर आईं।

सेट से तस्वीरें

सेट से तस्वीरें

धड़क के सेट से जान्हवी की एक तस्वीर। वहीं श्रीदेवी की ये तस्वीर उनकी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से है।

श्रीदेवी की 'जान'

श्रीदेवी की 'जान'

श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी को कभी पूरे नाम से नहीं बुलाया करती थीं। बल्कि वह जाह्नवी को हमेशा प्यार से जान बुलाया करती थीं।

सेट पर भी मां की बातें

सेट पर भी मां की बातें

जाह्नवी की फिल्म धड़क में उनका मां का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शालिनी कपूर ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि जाह्नवी सेट पर भी अक्सर अपनी मां की बातें करती रहती थीं।

6 साल पुरानी साड़ी

6 साल पुरानी साड़ी

65वें नेशनल अवॉर्ड्स समारोह में जाह्नवी ने श्रीदेवी की 6 साल पुरानी कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

मां से मिली प्रेरणा

मां से मिली प्रेरणा

जाह्नवी के लिए श्रीदेवी किसी प्रेरणा से कम नहीं थीं। जाह्नवी को मां ने पहली फिल्म के लिए बहुत सपोर्ट किया।

रिलीज़ को तैयार रूही

रिलीज़ को तैयार रूही

इस तस्वीर में भी जाह्नवी एकदम अपनी मां की कॉपी नजर आ रही हैं। हालांकि, जान्हवी अभिनय में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल लोगों को काफी पसंद आई। अब जान्हवी की अगली फिल्म रूही रिलीज़ के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X