आलिया भट्ट और सारा अली खान से प्रेरित हैं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को लेकर कही ये बात
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में शक्तिशाली महिलाओं कौन हैं और वह किनसे प्रेरित हैं। जाह्नवी कपूर ने ये भी कहा कि उनकी मां श्रीदेवी ने हमेशा कहा है कि कभी किसी पर निर्भर में मत रहो। अपनी खुद की पहचान बनाने की सलाह दी थी।
एले इंडिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर से पूछा गया कि वह किससे प्रेरित हैं। इस सवाल पर जाह्नवी ने कहा कि मेरे आसपास सिर्फ पावरफुल महिलाएं ही हैं। जैसे आलिया भट्ट, सारा अली खान से लेकर बेयोंसे तक। इतना ही नहीं मेरी बहन खुशी कपूर भी हैं जो जिंदगी में हमेशा इंस्पारिंग रही हैं।ये सभी महिलाएं खुद पर विश्वास रखती हैं और खुद पर निर्भर हैं।

जाह्नवी कहती हैं कि यही चीज मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया है कि 'कभी किसी पर निर्भर मत रहो, अपनी खुद की पहचान बनाओ'।
जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से रिलीज किया। लेकिन धड़क की रिलीज से पहले फरवरी 2018 में श्रीदेवी का आक्समिक निधन हो गया। श्रीदेवी बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थीं। लेकिन कहा जाता है कि करण जौहर ने जाह्नवी की फिल्म के कुछ सीन मां श्रीदेवी को दिखाए थे।

श्रीदेवी की दो बेटियां
बता दें श्रीदेवी और बोनी कपूर के दो बेटियां हैं खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर। दोनों बेटियां अपनी मां के बेहद करीब थीं। लेकिन मां की मौत ने दोनों को तोड़ दिया था। कई बार वह कार्यक्रम में रोती भी दिखाई दीं।

आक्समिक मौत
दुबई में एक शादी में श्रीदेवी शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान बाथटब में डूबने की वजह से उनकी मौत हो गई।

जाह्नवी कपूर ने खुद को किया साबित
मां के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने खुद को टूटने नहीं दिया बल्कि खुद को संभाला और अपनी फिल्म धड़क पर भी ध्यान दिया। ये फिल्म रिलीज हुई और ठीक-ठाक बिजनेस भी कर पाई।

एक्टिंग से भी जीता दिल
गुंजन सक्सेना जैसी फिल्म में काम कर जाह्नवी कपूर ने फैंस का दिल जीता। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications