मां के वीडियोज देखते ही Janhvi Kapoor को आया पैनिक अटैक, लेकिन चैनल वालों की इस हरकत ने करवा दिया ट्रोल

janhvi kapoor

Janhvi Kapoor Panic Attack: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस का अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ एक खास रिश्ता था, जिनका जान्हवी की पहली फिल्म धड़क की रिलीज से कुछ महीने पहले ही देहांत हो गया था। इस खबर से जान्हवी शॉक में आ गई थीं।

एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने उस वक्त को याद किया जब उन्हें एक बड़े पर्सनल लॉस के बावजूद बाहर जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करना पड़ा था। उन्होंने शेयर किया कि एक डांस रियलिटी शो के सेट पर जब उन्होंने उनकी मां को श्रद्धांजलि देने की प्लानिंग बनाई गई तो उन्हें पैनिक अटैक का गया था।

मैशेबल इंडिया से बात करते हुए जान्हवी ने कहा कि वह एक रियलिटी शो में गई थीं और उनकी टीम इस बात का ख्याल रख रही थी कि उन्हें अपनी मां की याद न आए। उन्होंने कहा कि शो ने उन्हें नहीं बताया कि वे उनकी मां को श्रद्धांजलि देने जा रहे हैं और अचानक एक इमोशनल वॉयसओवर के साथ श्रीदेवी के सभी गानों का ऑडियो-विजुअल चला दिया और बच्चे श्रद्धांजलि देने के लिए नाचने लगे।

जान्हवी ने आगे कहा कि यह सब खूबसूरत था, लेकिन वह तैयार नहीं थीं और वह सांस नहीं ले पा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह चिल्ला रही थीं और रो रही थीं। जान्हवी जल्द ही स्टेज से भाग गईं और अपनी वैनिटी वैन में चली गईं। उन्होंने कहा कि मेकर्स ने वह सब काट दिया और इसके बजाय उनकी ताली बजाते और मुस्कुराते हुए एक और क्लिप लगा दी। उन्होंने यहां तक कहा कि "लोगों ने शो देखा और उन्होंने सच्चाई जाने बिना मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि इनकी अभी मां गुजरी है और ये खुशी से ताली बजा रही हैं।"

जान्हवी की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के बारे में बात करें तो यह 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। खैर, यह फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। कहानी माही के बारे में है जो क्रिकेटर बनना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X