..................... Janhvi Kapoor ready for wedding share her wedding planning and look Janhvi 5 best bridal look। जान्हवी कपूर ने बताई अपनी शादी की प्लानिंग, देखिए जान्हवी के 5 ब्राइडल लुक - Hindi Filmibeat

जान्हवी कपूर ने वेडिंग प्लान का किया खुलासा, चट मंगनी पट शादी, मंदिर में 7 फेरे, सब कुछ बताया!

बॅालीवुड में शादी का मौसम फिलहाल थमा हुआ है। लेकिन जब भी बॅालीवुड के किसी स्टार की शादी की बात आती है तो आलीशान होना तो तय है। लेकिन श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की दिलचस्पी किसी आलीशान शादी में नहीं है। जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना करियर शुरू किया है, लेकिन वो अपने शादी की पूरी प्लानिंग करके बैठी हुई हैं।

हर लड़की अपने लिए कोई ना कोई ड्रीम वेडिंग की प्लानिंग करती है। जान्हवी कपूर श्रीदेवी की बेटी हैं। ऐसे में एक सुपरस्टार की बेटी जान्हवी कपूर ने भी अपनी शादी में क्या करना है और क्या नहीं इसकी पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। डेकोरेशन से लेकर शादी की मुख्य जगह तक। सबकुछ जान्हवी कपूर ने अपनी डायरी में नोट कर लिया है।

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर का दूल्हा कौन होगा? ये तो वक्त बताएगा। लेकिन जान्हवी खुद कैसे और कब दुल्हन बनेंगी चलिए ये जान लेते हैं खुद जान्हवी से। जान्हवी कपूर ने बताया है कि वो दो दिन में अपनी शादी को निपटा देंगी। साथ ही वो रिसेप्शन पर भी पैसे खर्च नहीं करेंगी। शादी के बाद रिसेप्शन की भी जरूरत नहीं मानती हैं। इसके साथ जान्हवी कपूर के इस 5 सबसे खूबसूरत दुल्हन लुक को भी देखिए जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी।

बैचलर पार्टी कैपरी पहनकर,तिरुपति में जान्हवी कपूर की शादी

बैचलर पार्टी कैपरी पहनकर,तिरुपति में जान्हवी कपूर की शादी

एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी शादी को लेकर बात की है। जान्हवी कपूर ने कहा कि मैं अपनी बैचलर पार्टी कैपरी पहनकर इटली में किसी जहाज पर करना चाहूंगी। इसके साथ तिरुपति में जान्हवी कपूर शादी करेंगी। मां की भी झलक जान्हवी कपूर की शादी में होगी। जान्हवी कपूर ने बताया कि मेहंदी और संगीत के सारे इवेंट मायलापुर में श्रीदेवी के पैतृक घर में होंगे।

Recommended Video

Janhvi Kapoor क्यों नही देती मीडिया को कोई रिएक्शन? Watch video | FilmiBeat
कांजीवरम पहनकर करेंगी शादी जान्हवी कपूर

कांजीवरम पहनकर करेंगी शादी जान्हवी कपूर

श्रीदेवी के पैतृक घर को मेगरे फूल और मोमबत्ती से सजाया जाएगा। जान्हवी कपूर ने अपनी शादी की ड्रेस भी तय कर ली है। जान्हवी कपूर ने बताया कि वो शादी के दिन कोई लाखों का वेडिंग ड्रेस नहीं बल्कि कांजीवरम या फिर Pattu Pavadai साड़ी पहनेंगी। जान्हवी कपूर ने ये भी कहा कि उनकी शादी का मौका पिता बोनी कपूर के लिए बेहद भावुक होगा।

अंशुला कपूर करेंगी जान्हवी कपूर के शादी की तैयारी

अंशुला कपूर करेंगी जान्हवी कपूर के शादी की तैयारी

शादी की पूरी तैयारी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर देखेंगी। जान्हवी कपूर ने कहा कि वह अपनी शादी साधारण तरीके से करना चाहती हैं। जान्हवी कपूर ने ये भी कहा कि शादी के बाद रिसेप्शन देना भी जरूरी नहीं है। सारी शादी की तैयारी तो हो गई, लेकिन दूल्हा कौन होगा? इसका जवाब देते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि वह ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हैं जो कि एक समझदार इंसान हो।

जान्हवी कपूर खोज रही हैं पति?

जान्हवी कपूर खोज रही हैं पति?

वह अभी तक ऐसे किसी शख्स से नहीं मिली हैं। जिसमें उन्हें पति वाली खूबी नजर आयी हो।काम की बात करें तो आने वाले दिनों में जान्हवी कपूर के पास काफी अच्छे प्रोजेक्ट हैं। गुड लक जेरी की शूटिंग जान्हवी कपूर ने पूरी की है। वहीं वो दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। जान्हवी कपूर पिता बोनी कपूर के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रही हैं। जो कि मलयालम फिल्म हेलेन का रीमेक होगा।

साड़ी में खूबसूरत जान्हवी कपूर

साड़ी में खूबसूरत जान्हवी कपूर

रहा सवाल खूबसूरती का तो जान्हवी कपूर जितनी बोल्ड ड्रेस में दिखती हैं उतनी ही बिजली वो साड़ी और देसी लुक में गिराती हैं। जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से हैं। अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही जान्हवी कपूर ब्यूटी क्वीन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X