..................... रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor reached Tirupati Balaji temple with rumoured boyfriend, video going viral - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor- रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, वायरल हो रहा है वीडियो

janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर को लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है कि अभिनेत्री शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं और वो इसको लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं। इस वक्त फिर से अभिनेत्री सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोनों ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक साथ एंट्री मारी थी और इसके बाद से फिर दोनों की बातें हो रहीं हैं। हालांकि इस वक्त ये दोनों किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं और पता चला है कि दोनों ने तिरुमाला में तिरुपति मंदिर का दौरा किया था।

इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अभिनेत्री को गुलाबी और हरे रंग के लहंगे में देखा जा सकता है और उनके साथ शिखर को सफेद धोती और रेशम के स्टोल पहने देखा गया था। जाह्नवी की बहन खुशी भी इन दोनों के साथ थीं।

खुशी, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर द आर्चीज के साथ अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली हैं, को हरे और लाल लहंगे में देखा गया। वीडियो में जाह्नवी और खुशी को शिखर से आशीर्वाद मांगते हुए दिखाया गया है।

अब इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और सभी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर और शिखर के बीत जो कुछ चल रहा है उसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

हालांकि दोनों साथ स्पॉट होते हैं। वर्कफ्रंट पर जान्हवी कपूर इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और उनका ये साल भी काफी अच्छा साबित होने वाला है। पिछले साल उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X