..................... Janhvi Kapoor- तकिया लेकर एयरपोर्ट पहुंची जान्हवी कपूर हुईं ट्रोल Janhvi Kapoor reached the airport with a pillow, people said - 'She stole it from the hotel' - Hindi Filmibeat

Janhvi Kapoor- तकिया लेकर एयरपोर्ट पहुंची जान्हवी कपूर हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'होटल से चुराकर लाई है'

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं और कई बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो कि आपको हैरान कर देता है। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो तकिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं और उनको देखकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

जी हां, इस दौरान जान्हवी कपूर एक तकिए के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं हैं और अंदर जाने से पहले उनको कैमरे में कैद कर लिया गया। बता दें कि जान्हवी कपूर उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनकी हर अदा पर लोग अपनी नजर रखते हैँ। इस वीडियो में वो हल्की ड्रेस पहने हुए हैं जो कि सामने कटी है।

पैपराजी ने इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ''तकिया जरूरी है जहां भी जाओ!!जान्हवी कपूर ने इसे सही साबित किया!!! एयरपोर्ट पर आते ही अपनी फ्लोरल ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं!!''

सिंपल लुक में कमाल लग रहीं जान्हवी कपूर को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, होटल से तकिया चुराकर भाग रही है। एक ने लिखा, ऐसा लग रहा है बेचारी बहुत ज्यादा परेशान है। एक ने लिखा, ''अरे फर्स्ट क्लास में तकिए नहीं होते अब सितारों को अपना तकिया खुद ढोना पड़ता है।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और जान्हवी कपूर ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। जान्हवी कपूर इस साल कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और पिछले साल भी उनके कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स सामने आए थे और मिली उनमें से एक फिल्म थी। इस साल उनकी फिल्म कैसा धमाका करती है वो तो समय ही बताएगा

Read more about: janhvi kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X