कंडोम एड के लिए पहली पसंद बनीं जाह्नवी कपूर, Manforce के फाउंडर बोले- जाह्नवी और रणबीर कपूर...

Janhvi Kapoor Manforce Condom Advertisement: बॉलीवुड में तमाम सितारे फिल्मों से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से पैसा कमाते हैं। कई सेलेब्स अलग अलग ब्रांड के साथ कोलैब किए हुए हैं। वहीं अब देश की जानी मानी कंपनी मैनफोर्स के फाउंडर ने कंडोम और प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को प्रमोट करने के लिए अपनी पहली पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात की है।
कंडोम कंपनी मैनफोर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव जुनेजा ने हाल ही में अपनी कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर्स को लेकर बात की है। उन्होंने इस दौरान कुछ उन सितारों के नाम लिए जिन्हें वे अपनी कंपनी के लिए अप्रोच करना चाहते थे, लेकिन स्टार्स ने इस ऑफर को अपनाने से इनकार कर दिया।
इस सवाल पर कि राजीव जुनेजा के मुताबिक कंडोम ऐड के लिए बेस्ट एक्टर कौन हो सकता है, राजीव ने कहा- 'कंडोम के लिए? किसी के लिए भी? जाह्नवी कपूर सही हैं, वो बेस्ट चॉइस हैं।' इसके बाद राजीव ने रणबीर कपूर और लक्ष्य लालवाणी का नाम भी लिस्ट में ऐड किया। राजीव ने इस दौरान खुलासा किया कि जाह्नवी और रणबीर पहले ही कंडोम कंपनी का ब्रांड एंबेसेडर बनने से इनकार कर चुके हैं।
राजीव ने आगे प्रेगा न्यूज प्रेगनेंसी टेस्ट किट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी ब्रांड एंबेसडर अनुष्का शर्मा हैं जो कि एक सही चॉइस हैं। अगर उन्हें ब्रांड के लिए किसी अगली एक्ट्रेस को चुनना होगा तो दीपिका पादुकोण अच्छी चॉइस होंगी। हालांकि राजीव ने ये भी कहा कि शायद दीपिका से इस बारे में पूछना उनके लीग से ज्यादा होगा।


Click it and Unblock the Notifications