जाह्नवी कपूर ने फैंस के लिए साझा की ये बिकिनी तस्वीर, लेकिन देनी पड़ी सफाई? क्या है कारण!
मालदीव से हाल ही में खबर आई थी कि वहां पर कोरोना वायरस के कारण सभी लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। गौरतलब है कि कुछ समय से लगातार बॉलीवुड सितारे वहां घूमने के लिए जा रहे थे। लेकिन इस समय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक बिकिनी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं हैं। ये फोटोशूट उन्होने एक मैगजीन के लिए करवाया है।
हालांकि जब मालदीव में सेलेब्स का जाना फिलहाल बैन है तो जाह्नवी कपूर वहां कैसे पहुंची इसको लेकर सवाल पूछा जा रहा है? जाह्नवी ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए सफाई दी है जो कि चर्चा में हैं।

जाह्नवी कपूर ने लिखा है कि.. 'अपने फैंस को बताना चाहती हूं कि ये फोटोशूट लॉकडाउन से पहले का है। ये प्री पोस्ट किया गया और लॉकडाउन से पहले का है, हम इस वक्त काफी सतर्क थे और सुरक्षित थे। मैं आशा करती हूं कि सभी सुरक्षित हैं।'

लुक्स की तारीफ कर रहे हैं
जाह्नवी कपूर का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और फैंस इसपर लगातार कमेंट करते हुए उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म रूही में नजर आईं थीं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

फिल्मों में कर रहीं हैं काम
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में कमाल का काम करते नजर आए थे।

गुड लक जेरी
आनंद एल राय की अगली फिल्म गुड लक जेरी में भी जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। पंजाब में इस फिल्म की कुछ हिस्से की शूटिंग हो भी चुकी है।

दोस्ताना 2
कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार जाह्नवी कपूर दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। फिल्म को Collin D'Cunha डायरेक्ट करेंगे।

ईशान खट्टर लीड रोल में
अभिनेत्री ने कुछ साल पहले अपने करियर की शुरुआत फिल्म धड़क के साथ की थी और इसमें ईशान खट्टर लीड रोल में दिखे थे।

तस्वीरें पोस्ट करती हैं
जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और फैंस के लिए किसी ना किसी तरह का वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications