जान्हवी कपूर ने रेखा के साथ दिए पोज, Mili की स्पेशल स्क्रीनिंग से वायरल हुईं तस्वीरें

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म मिली आज थिएटर्स में रिलीज हो रही हैं और इसको लेकर काफी अच्छी खबरें सामने आ रहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सर्वाइवल ड्रामा काफी शानदार है और फिल्म में उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ हो रही है। इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं और ये मलयालम फिल्म हेलेन की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म के मूल निर्देशक मथुकुट्टी जेवियर ने स्वयं इस फिल्म को भी निर्देशित किया है।
इस वक्त जान्हवी कपूर की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं और वो वेटरन एक्ट्रेस रेखा के साथ नजर आ रहीं हैं। दरअसल ये तस्वीरें फिल्म मिली की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान की हैं। 3 नवंबर को इस फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी और इस दौरान कई सितारे नजर आए थे।
इस दौरान अभिनेत्री रेखा भी दिखी थीं। उनके अलावा भी कई सितारे यहां पहुंचे थे। इस लिस्ट में विक्की कौशल, सारा अली खान, अनन्या पांडे और कई अन्य सितारे शामिल थे।
जान्हवी कपूर ने रेखा के साथ पोज दिए और उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में विकी कौशल के भाई सनी कौशल जान्हवी कपूर के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैँ। फिल्म में जान्हवी कपूर रेस्तरां के फ्रीजर रूम में फंस जाती हैं।
इस दौरान वो अपने आपको कैसे बचाती हैं इसकी कहानी मिली में दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग काफी दंग रह गए थे। काफी समय के बाद एक अलग तरह की फिल्म बॉलीवुड में रिलीज होने जा रही है। जान्हवी कपूर अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं और अक्सर शानदार परफॉर्मेंस देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











