Janhvi Kapoor ने कार के अंदर करवाया ऐसा फोटोशूट, लोग बोले - प्लास्टिक सर्जरी का...

अभिनेत्री जान्हवी कपूर जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीरें पोस्ट करती हैं वो काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। दरअसल हाल ही में जान्हवी कपूर अनंत अंबानी के फंक्शन में आईं थीं लेकिन उन्होने इसके पहले कुछ और किया.. जी हां, हम बात कर रहे इस फोटोशूट की जो कि अब वायरल हो रहा है।
दरअसल अभिनेत्री ने कार में एक फोटोशूट करवाया था जिसमें वो काफी शानदार लग रहीं हैं। जान्हवी कपूर ने तस्वीरों के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है बल्कि एक स्माइली साझा की है।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं लोग लगातार इसपर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैँ। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा, ''स्माइल तो और भी खूबसूरत है।''
जबकि एक यूजर ने लिखा, ''गाड़ी के बोनट से निकली परी।'' जबकि एक का कहना था कि, उफ्फ तेरी अदा। हालांकि एक यूजर ने उनको ट्रोल करते हुए लिखा, ''प्लास्टिक सर्जरी का कमाल है।'' एक यूजर ने लिखा है, ''रेंज रोवर में आग लगा दी।''
हालांकि अभिनेत्री ने किसी तरह का जवाब कमेंट्स में नहीं दिया है और सिर्फ अपनी मस्ती में ही मस्त हैं। वर्कफ्रंट पर अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म मिली में देखा गया था और उन्होने इस फिल्म में काफी दमदार अभिनय किया था।
फैंस आज भी उनकी परफॉर्मेंस को याद करते हैं। इस साल उनको लेकर खबरें हैं कि कुछ दमदार प्रोजेक्ट्स सामने आ सकते हैं जिसको लेकर अभिनेत्री तैयारी कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications