लॉकडाउन से जाह्नवी कपूर ने ली सीख, कहा- अभी भी मां की खुशबू का होता है एहसास- इमोशनल पोस्ट
धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर ने बताया कि कैसे हमें इस कोरोना वायरस लॉकडाउन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने खुद कई चीजों को इस लॉकडाउन के दौरान सीखा है। पिता के प्रेम, बहन खुशी के स्नेह और मां श्रीदेवी की खुशबू के अहसास से लेकर घर की अहमियत को समझा।
जाह्नवी कपूर ने दो तस्वीरों को साझा किया। उन्होंने फैंस को भी बताया कि हमें लॉकडाउन के दिनों को कोसना नहीं चाहिए बल्कि इनसें सीख लेने की जरूरत है। जाह्रवी कपूर का ये इमोशनल पोस्ट फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

फैंस ने कमेंट्स में कहा, हम इन सभी प्वाइंट्स से सहमत हैं। वहीं कई सितारों ने भी इस पोस्ट को लाइक किया।


Click it and Unblock the Notifications