Janhvi Kapoor: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग खत्म करके जान्हवी कपूर ने लिखा प्यारा सा नोट

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में अपनी आदाकारी का जादू दिखाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जान्हवी ने पूरी कर ली है, खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ साझा की है।

बता दे कि, शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इसमें जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव नजर आएंगे। दोनों की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' स्क्रीन साझा कर चुके हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है, दर्शक फिर से दोनों को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

जाह्नवी ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग करने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। जाह्नवी ने लिखा, '2 साल पहले मैंने पहली बार बल्ला उठाया था और अब हमने मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग पूरी कर ली है।'

राजकुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, 'राजकुमार मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने आपके साथ काम किया और आपकी प्रतिभा देखी। करण जौहर मुझे आशा है कि हमने आपको गौरवान्वित किया है। आपने जिस तरह से इस फिल्म में विश्वास किया है, उसके लिए धन्यवाद।' इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।

बता दें कि यह पहला मौका है जब राजकुमार धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकारों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, इसके आधिकारिक रिलीज की तारीख का अभी सामने नहीं आई है।

जान्हवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही बवाल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वरुण धवन मेल लीड में हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही जूनियर एनटीआर के साथ उनकी आगामी फिल्म 'एनटीआर 30' में अभिनय करती दिखने वाली हैं।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X