Janhvi Kapoor ने बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेसेस के रेट पर किया खुलासा, कहा- 'आपकी डिमांड ज्यादा है तो...'

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor On Paparazzi Culture: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का प्रमोशन कर रही हैं, जिसमें वह एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में पैपराजी कल्चर पर खुल कर बात की।

जान्हवी ने इस इंटरव्यू में कहा- फिल्म का प्रमोशन करने के लिए मैंने अब तक 25 से 30 बार फ्लाइट्स ली है। मेरी फोटोज लेने के लिए मेरी टीम ने पैपराजी को एयरपोर्ट पर बुलाया लेकिन वो केवल 3 से 4 बार ही एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने बताया कि पैपराजी पहले मेरी जिम के बाहर अक्सर खड़े रहते थे। मैंने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वो मेरी जिम के बाहर ना आया करें। क्योंकि उन्होंने कपड़े ढंग के नहीं पहने होते हैं। उन्होंने मेरी बात मानी और अब वो जिम के बाहर नहीं आते हैं और मैं इस बात से बहुत खुश हूं।

मैं नहीं चाहती हूं, कि लोग मुझे जिम के टाइट कपड़ों में देखें। क्योंकि जब लोग ऐसे कपड़ों में देखते हैं, तो बोलते हैं- ये जानबूझकर ऐसे कपड़े पहनकर दिखना चाह रही है।

एक्ट्रेस ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि पैप्स को हर सेलिब्रिटी से जुड़े प्राइस टैग के हिसाब से हर फोटो का पेमेंट किया जाता है। जान्हवी ने बताया कि पैपराजी को हर फोटो का पैसा मिलता है। यही नहीं, हर सेलेब का राशन कार्ड जैसा बना होता है कि किस सेलेब की फोटो कितने में बिकेगी। कई बार जिस सेलेब्रिटी की फोटो ज्यादा कीमत में बिकती है तो वहां पैपराजी खुद ही पहुंच जाते हैं और जिसकी फोटो ज्यादा कीमत में नहीं बिकती है तो उन्हें पैसा देकर बुलाया जाता है।

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' का भी डायरेक्शन किया था और इस फिल्म में भी जान्हवी कपूर ने लीड रोल निभाया था। यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 31 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X