..................... Oops Moment- जमीन पर फिसलती ड्रेस पहने स्टेज पर चढ़ रहीं थीं जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor Oops Moment during awards event goes viral, Actress troll - Hindi Filmibeat

Oops Moment- जमीन पर फिसलती ड्रेस पहने स्टेज पर चढ़ रहीं थीं जान्हवी कपूर, हुआ कुछ ऐसा कि लड़खड़ाकर..

janhvi kapoor

Recommended Video

Janhvi Kapoor Struggle to walk in her Stylish Dress at Style Icons Awards 2023| FilmiBeat

जान्हवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं और कई बार एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज उनके लिए मुसीबत भी बन जाता है। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो जमीन में फिसलकी हुई बोल्ड ड्रेस पहनकर एक इवेंट पर पहुंची थीं और इसकी वजह से वो ऊप्स मोमेंट का शिकार होते होते बचीं थीं।

जी हां, इस वीडियो पैपराजी पेज पर साझा किया गया है और जैसे ही सामने आया है तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लोगों की इस वीडियो पर अलग अलग राय है और उनके चाहने वाले भी कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या हुआ था?

पिंकविला के अवॉर्ड इवेंट पर पहुंची जान्हवी कपूर ने पीले रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी थी और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रहीं हैँ। जान्हवी कपूर जैसे ही स्टेज पर कैमरे के सामने आ रहीं थीं तो उनकी ड्रेस पर किसी ने पैर रख दिया या वो कहीं फंस गई थी,

इसके बाद जान्हवी कपूर को झटकी लगा और चौंक कर एक सेकंड के लिए वहीं रुक गईं और गिरते गिरते बचीं। उन ऐसा एक्सप्रेशन दिया जो कि काफी अलग था। अब जान्हवी कपूर का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस ड्रेस पर लोग उनको ट्रोल करते हुए कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा, ''क्यों पहनते हो ऐसे कपड़े कि संभल नहीं पाते।'' जबकि एक ने लिखा, ''आज कोई कुछ नहीं कहेगा क्योंकि वो सुंदर लग रही है।'' एक का कहना था, ''ये एक्स्ट्रा कपड़ा क्यों डाल दिया जाता है।'' जान्हवी कपूर ने इसपर रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

जान्हवी कपूर इस साल कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और पिछले साल भी उनके कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स सामने आए थे और मिली उनमें से एक फिल्म थी। इस साल उनकी फिल्म कैसा धमाका करती है वो तो समय ही बताएगा।

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X