Bade Miyan Chote Miyan: 160 करोड़ फीस के बाद अक्षय कुमार का मास्टरप्लान, केवल टाईगर श्रॉफ को मिली हीरोइन

janhvi-kapoor-only-female-lead-in-bade-miyan-chote-miyan-akshay-kumar-goes-solo-with-160-crore-fee

हाल ही में रिपोर्ट्स थीं कि अक्षय कुमार [Akshay Kumar] - टाईगर श्रॉफ [Tiger Shroff] स्टारर बड़े मियां छोटे मियां के लिए जान्हवी कपूर [Janhvi Kapoor] को फाईनल कर लिया गया है। अब Bade Miyan Chote Miyan के लिए अक्षय कुमार सोलो ही रहेंगे और उनके अपोज़िट कोई हीरोइन नहीं रहेगी। यानि कि जान्हवी कपूर, फिल्म की इकलौती हीरोइन रहेंगी।

हालांकि पहले खबरें थीं कि बड़े मियां छोटे मियां में जान्हवी कपूर के फाईनल होने के बाद अब फिल्म में अक्षय कुमार की हीरोइन के लिए कास्टिंग की जाएगी। लेकिन अब ये तय माना जा रहा है कि इस 350 करोड़ की एक्शन फिल्म में अक्षय कुमार बिना हीरोइन के ही रहेंगे।

बात करें टाईगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर की तो फैन्स उनकी जोड़ी को परदे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई दो हीरो वाली एक्शन फिल्म में एक हीरो, बिना हीरोइन के ही रह चुका है। वरूण धवन - जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम में वरूण धवन को बिना हीरोइन के काम चलाना पड़ा था।

वहीं टाईगर श्रॉफ - ऋतिक रोशन स्टारर वॉर में टाईगर श्रॉफ को बिना हीरोइन के काम चलाना पड़ा था। वैसे दूसरी हीरोइन को फाइनल करने का मतलब होता फिल्म का खर्च बढ़ाना जिसके हित में फिलहाल कोई नहीं है। अक्षय कुमार पहले ही इस फिल्म के लिए 160 करोड़ की फीस ले रहे हैं, ऐसी खबर है। वहीं टाईगर श्रॉफ की भी फीस 60 करोड़ के आस पास है।

दूसरी तरफ, पिछली कुछ फिल्मों से अक्षय कुमार को उनकी हीरोइनों के लिए ट्रोल किया जा रहा है। मानुषि छिल्लर ने सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार से रोमांस किया जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। रक्षाबंधन में भी उनकी और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को पसंद नहीं किया गया। बेल बॉटम में भी अक्षय कुमार और वाणी कपूर के रोमांस की धज्जियां उड़ा दी गई थीं। ऐसे में इस बार अक्षय कुमार बिना किसी रिस्क के और बिना किसी हीरोइन के दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X