महात्मा गांधी और भीवराव अंबेडकर पर ये क्या बोल गईं थीं Janhvi Kapoor? अब वायरल हुआ वीडियो तो मच गया बवाल!

Janhvi Kapoor on Ganghi- Ambedkar: जान्हवी कपूर लगातार अच्छी फिल्में कर रही हैं और शानदार एक्टिंग के लिए वो जानी जाती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो महात्मा गांधी और डॉक्टर भीवराव अंबेडकर के बारे में बात कर रही हैं।
इस दौरान उन्होने जो कह डाला वो काफी हैरान करने वाला है। आज तक इस उम्र की किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के मुंह से आपने ऐसी बातें नहीं सुनी होगी। जान्हवी का कहना है कि अगर एक डिबेट अंबेडकर और गांधी के बीच हो तो वो देखना काफी शानदार रहेगा।
इसके अलावा भी जान्हवी ने कई बातें खुलकर की हैं। इस दौरान वो लल्लनटॉप से बात कर रही थीं और ये पुराना वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जान्हवी कपूर ने क्या कहा?
धड़क एक्ट्रेस ने इसपर बात करते हुए पहले ही दूसरे सवाल इसपर पूछने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि पता नहीं लोगों तक ये बात कैसे पहुंचेगी। जान्हवी ने इसके बाद कहा, ''गांधी और अंबेडकर के बीच डिबेट होना काफी रोचक होगा। अंबेडकर साहब के व्यूज और गांधी साहब के व्यूज कैसे बदलते रहे एक टॉपिक को लेकर और एक दूसरे को उन्होने कैसे इंफ्लुएंस किया। उन दोनों ने हमारे समाज के लिए इतना सबकुछ किया है तो ये काफी मजेदार होगा अगर दोनों की बात की जाए। मुझे लगता है अंबेडकर शुरुआत से ही काफी क्लियर थे। गांधी का नजरिया लगातार विकसित होता गया क्योंकि वे जातिवाद के संपर्क में आते गए। ये जो जातिवाद की समस्या है हमारे समाज में, किसी तीसरे व्यक्ति से जानकारी लेना और उसे जीना, उसमें बहुत फर्क है, बहुत अंतर है।" जान्हवी कपूर के इस वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि वो अंबेडकर को ज्यादा मानती हैं।
क्या बोले लोग?
जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''अपने श्री देवी जी की बेटी होने का गौरव हासिल कर लिया मेरे बच्चे खुश रहिए।'' एक ने लिखा, ''वह बुद्धिमान और प्रतिभाशाली है।'' एक ने लिखा, ''हे भगवान... मैंने सोचा था कि वह दूसरी औसत से नीचे की बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही होगी... प्रभावशाली।'' एक ने लिखा, ''चलो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तो समझदारी की बात की।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications