जिम लुक्स वायरल होने से परेशान हुईं जान्हवी कपूर कहा- फिल्मों से पहचानें, सब अजीब लगता है

जाह्नवी कपूर ने अपनी एक खास पहचान जिम लुक को लेकर बनाई है। फिल्मों में आने से पहले जाह्नवी जिम लुक को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं। ये भी कह सकते हैं कि उनका जिम लुक अब एक स्टाइल बन गया है। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि जाह्नवी खुद को केवल जिम लुक के लिहाज से लोकप्रिय नहीं बनाना चाहती हैं।

वह इस बात से बेहद परेशान हैं कि उन्हें उनके जिम लुक से पहचाना जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जाह्नवी ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि मेरी फिल्म धड़क रिलीज हो गई थी। फिल्म देखने के बाद लोग मेरे पास आकर कहते थे कि उन्हें मेरी फिल्म अच्छी लगी। वहीं इन सबके बीच ऐसे लोग भी हैं जो लोग मेरे जिम लुक को काफी फॅालो करते हैं।

janhvi Kapoor

इससे साफ पता चलता है कि मैं अपनी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हूं। जिम लुक्स तो है ही। ये सब थोड़ा अजीब लगता है। मैं इसके लिए किसी को ब्लेम नहीं करती हूं।

पैपराजी के साथ अपनी सहजता पर जाह्नवी ने कहा कि शुरू में थोड़ा अजीब लगता था। जब तक मेरी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई तो कैसे रिएक्ट करना है ये समझ नहीं आता था। हालांकि धड़क रिलीज होने के बाद पैपराजी के साथ ज्यादा सहज हो गई हूं। एक फिल्म करने के बाद पैपराजी को देखकर वेव कर सकती हूं। मुझे जानकारी है कि ये लोग मुझे देखने और मेरे लिए आए हैं।

बहरहाल, यहां देखिए जान्हनी की वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X