राजकुमार राव के साथ कभी काम नहीं करना चाहती हैं Janhvi Kapoor, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Janhvi Kapoor never wants to work with Rajkummar Rao: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi) इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि उनकी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही पर्दे पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में ही अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नजर आ रहे हैं। दोनों का तालमेल लोगों के बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन जैसे ही दोनों की फिल्म रिलीज हुई है एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर कुछ ऐसा बोल देती हैं जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
इस एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं जाह्नवी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर से एक सवाल किया जाता है उनसे पूछा जाता है कि वह किस एक्टर के साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगी। इसपर जाह्नवी कपूर बिना रुके कहती हैं कि वह हैं राजकुमार राव। जी हां, इस नाम को सुनकर सभी दंग रह गए थे। इसके बाद जाह्नवी कहती हैं कि राजकुमार राव बेहद ही परफेक्ट हैं। उनके सामने ऐसा लगता है जैसे मुझे कुछ नहीं आता मुझे अभी और भी सीखने की जरूरत है। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।
राजकुमार राव ने दिया जवाब
वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में भी जाह्नवी कपूर से यही सवाल किया गया था। इसके बाद भी जाह्नवी कपूर ने यह कहा कि राजकुमार राव अपने काम में परफेक्ट हैं। मुझे स्क्रिप्ट रटनी पड़ती है, लेकिन उन्हें तो एक बार दे दो वह तुरंत कर देते हैं, लेकिन इस बार राजकुमार राव जाह्नवी कपूर को जवाब देते नजर आते हैं। राजकुमार कहते हैं कि जाह्नवी कपूर बेहद ही मेहनती हैं इस फिल्म में उनका काम तारीफ के काबिल है। मैं तो इनके साथ काम करना जरूर चाहूंगा।


Click it and Unblock the Notifications











