फिल्म रिलीज हो तो मूड अच्छा वरना हर टाइम.. बॉलीवुड की इस अमीर एक्ट्रेस को लेकर पैपराजी ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने प्रोजेक्ट को लेकर, कभी अपने वेकेशन को लेकर तो कभी अपने बॉयफ्रेंड को लेकर। जाह्नवी कपूर अकसर पब्लिक एरिया में भी नजर आती हैं, लेकिन कई दिनों से उन्हें पब्लिक एरिया में स्पॉट नहीं किया गया है। वहीं हाल ही में पैपराजी ने इसके पीछे की वजह बताई है।

हमेशा इनका मूड खराब ही रहता है...
हाल ही में एक पॉडकास्ट में पैपराजी ने फेस कवर करके बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पैपराजी ने कहा कि- हमेशा ही जाह्नवी कपूर का मूड खराब रहता है। जब उन्हें सैलून के बाहर स्पॉट करो तो मना करती हैं कि आज तेल लगा है। पब्लिक एरिया में स्पॉट करो तो बोलती हैं नहीं आज नहीं मूड खराब है या मन नहीं है। जब भी देखो उनका मूड खराब ही रहता है, लेकिन जब उनकी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो अचानक से ही उनका मूड अच्छा हो जाता है। क्योंकि कवर हमें करना होता है ना। वरना फिल्म कैसे चलेगी। छपेंगे नहीं तो दिखेंगे कहां से।
रिपोर्टर का बयान सुन चौंक गए लोग
रिपोर्टर के इतने बड़े बयान के बाद लोगों के जमकर रिक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तो तुम लोग किसी की फोटो खींचो ही मत अब। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्यों उनका कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। उनका मन उनको फोटो देना है या नहीं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ही जरूरत है फिर आगे पीछे घूमने की।


Click it and Unblock the Notifications











