फोटो के लिए उतावले फैन ने पार की सीमा, जान्हवी कपूर ने यूं संभाला, देखिए वायरल वीडियो

बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स का रिश्ता बड़ा ही खट्टा मीठा होता है। कभी फैन्स, स्टार्स की तारीफें कर उन्हें खुश कर देते हैं तो कभी उन पर अपना इतना हक जता देते हैं कि स्टार्स को भी एक लक्ष्मण रेखा खींचनी पड़ती है। जान्हवी कपूर के साथ भी एयरपोर्ट पर एक फैन ने कुछ ऐसा ही किया।

दरअसल, जान्हवी कपूर, एयरपोर्ट पर बिना मास्क के जा रही थीं तभी एक फैन, उनके साथ सेल्फी लेने को इतना ज़्यादा उतावला हो गया कि उनके बेहद करीब आ गया।

janhvi-kapoor-manages-a-desperate-fan-for-selfie-like-a-pro-video-goes-viral

ऐसे में जान्हवी कपूर के मैनेजर को उस फैन को धक्का देना पड़ा। फैन क भी गुस्सा आया। लेकिन इससे पहले कि बात ज़रा भी बढ़ती, जान्हवी कपूर ने पलट कर फैन को देखा और फिर उसके साथ सेल्फी लेने को भी तैयार हो गईं। हालांकि, उन्होंने बिना मास्क के फैन्स को थोड़ा दूर रहने की हिदायत दी।

जान्हवी इस दौरान, ढेर सारे गुलाब के फूलों के साथ दिखाई दीं। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर, आजकल, अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी रूही का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में जान्हवी के अपोज़िट राजकुमार राव और वरूण शर्मा हैं। ये फिल्म दिनेश विजान की हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है।

डेब्यू के साथ ही शानदार

डेब्यू के साथ ही शानदार

जान्हवी कपूर ने शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर के साथ धड़क नाम की फिल्म से अपना डेब्यू किया था और इस फिल्म के साथ ही जान्हवी का स्वागत इंडस्ट्री में बांहे खोलकर किया गया।

लगातार जीता है दिल

लगातार जीता है दिल

जान्हवी कपूर ने लगातार लोगों का दिल जीता है। चाहे वो इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति हो या फिर जिम सेशन के बाहर उनका नो मेकअप लुक।

कमाल का फैशन सेंस

कमाल का फैशन सेंस

जान्हवी कपूर का फैशन सेंस कमाल का है और यही कारण है कि वो जहां भी जाती हैं कैमरे अपने आप उनकी तरफ घूम ही जाते हैं।

शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ

शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ

वहीं जान्हवी कपूर को शानदार प्रोजेक्ट्स का साथ भी बखूबी मिला है। उन्होंने धड़क के बाद ज़ोया अख्तर की फिल्म घोस्ट स्टोरीज़ में काम किया। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नहीं चली लेकिन जान्हवी के काम की जमकर तारीफ हुई।

मां के साथ तुलना

मां के साथ तुलना

आए दिन उनके लुक्स की तुलना श्रीदेवी से हो ही जाती है। लेकिन इस तुलना में भी लगातार उनके पास लोगों का प्यार ही पहुंचता है और ये दिखाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग उन्होंने अपने दम पर बना ली है।

बना ली है अलग पहचान

बना ली है अलग पहचान

श्रीदेवी की बेटी होने के बावजूद जान्हवी ने अपनी बिल्कुल ही अलग पहचान बना ली है। चाहे वो लगातार मीडिया को तवज्जो देना हो या फिर आम ज़िंदगी में बिल्कुल साधारण तौर तरीके से रहना हो।

काम में एक्सपेरिमेंट

काम में एक्सपेरिमेंट

जान्हवी कपूर अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं जो फैन्स को काफी पसंद भी आता है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

जान्हवी के पास बेहतरीन प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ उनके पास दोस्ताना 2 है, वहीं दूसरी तरफ वो गुड लक जेरी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

तख्त की तैयारी

तख्त की तैयारी

करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तख्त बन रहा है या नहीं, ये तो फिलहाल किसी को नहीं पता है लेकिन इस फिल्म की तैयारी के लिए जान्हवी कपूर अपने कत्थक सेशन लगातार जारी रख रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X