मैगजीन के कवर पर जाह्नवी कपूर का जलवा, नेपोटिज्म पर ये क्या बोल गई धड़क गर्ल
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल में ही ग्रेजिया मैगजीन के कवर पर नजर आईं। उन्होंने इस मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया। साथ ही मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने नेपोटिज्म यानी भाई भतीजावाद पर अपनी राय रखी। सोशल मीडिया पर लगातार जाह्नवी कपूर की हॉट तस्वीरें इस मैगजीन फोटोशूट से छाई हुई है। मैगजीन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जाह्नवी कपूर के हॉट फोटो और वीडियो को साझा किया गया है।
इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल की शूटिंग को लेकर बिजी चल रही हैं। उनकी फिल्म 24 अप्रैल 2020को रिलीज होने वाली है। जाह्नवी कपूर के करियर की ये पहली बायोपिक है जिसमें वह लीड रोल में नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications