बाल बाल बचीं जान्हवी कपूर? जिम में एक्सरसाइज करते वक्त जरा सी चूक होती तो... Video

janhvi kapoor

जान्हवी कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसको पैपराजी पेज ने साझा किया है। रेड स्पोर्ट ड्रेस में जान्हवी कपूर को इस वीडियो में एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस दौरान जान्हवी कपूर बाल बाल बची हैं क्योंकि उनका बैलेंस तब बिगड़ गया था जब वो मशीन के ऊपर थीं।

जी हां, जान्हवी कपूर इस दौरान पैरों की एक्सरसाइज कर रहीं थीं और तभी उनका बैलेंस बिगड़ा। वो गिरने ही वाली थीं कि उन्होने खुद को संभाल लिया और हादसा होत होते बच गया। अगर जान्हवी कपूर गिरतीं तो निश्चित ही लोहे के सामान से टकरा जातीं को नीचे पड़ा था।

खुद को संभालने के बाद जान्हवी कपूर काफी डरी हुई नजर आईं और घबराने वाला रिएक्शन दिया। लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''तो क्या हो गया, इतनी सी बात के लिए तुम लोग टाइमपास ना करो।'' एक ने लिखा, ''क्या लगती हो यार तुम।''

एक का कहना था, ''स्टंट के चक्कर में लग जाती।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर जान्हवी कपूर बवाल फिल्म को लेकर बिजी हैँ। जान्हवी और वरुण धवन पहली बार इस फिल्म के जरिए पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म थिएटर में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देगी। इसे 21 जुलाई 2023 से अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।

'बवाल' के अलावा जान्हवी कपूर की झोली में 'मि. एंड मिसेज माही' है, इस फिल्म में एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'रूही' के को-स्टार राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी अली अब्बास जफर की 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम करती दिखेंगी। फिलहाल आप देखिए जान्हवी कपूर का ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X