नए फोटोशूट में जान्हवी कपूर ने यूं लहराया साड़ी का आंचल, बिल्कुल किसी अप्सरा जैसी दिखीं, देखिए तस्वीरें

जान्हवी कपूर अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए फैन्स को इंटरटेन करती रहती हैं। जान्हवी ने कुछ घंटों पहले ही अपने नए फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी का बिल्कुल अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में जान्हवी कपूर, सफेद रंग की एक साड़ी में पोज़ करती हुई नज़र आ रही हैं।

तस्वीरों में कभी जान्हवी कपूर अपना आंचल लहराती हुई दिख रही हैं तो कभी मुस्कुराती हुई। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि कुछ ही दिन पहले, जान्हवी कपूर ने एक पार्टी में जाने से पहले अपना बेहद बोल्ड लुक शेयर किया था।

janhvi-kapoor-looks-like-a-dream-in-white-floral-saree-as-she-waves-her-saree-ka-pallu-see-pics

जान्हवी कपूर को इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी तस्वीरों को केवल 6 घंटों में लाख लोग पसंद कर चुके हैं। दिलचस्प है कि जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर केवल अपनी आईडी से नहीं बल्कि एक और आईडी से भी एक्टिव रहती हैं। इस बात का खुलासा जान्हवी कपूर ने हाल ही में कॉफी विद करण के एपिसोड में किया था।

जान्हवी कपूर का Finsta

जान्हवी कपूर का Finsta

कॉफी विद करण पर जान्हवी कपूर ने गलती से अपने Finsta का खुलासा किया था।जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि Finsta का मतलब होता है Fake Instagram। जान्हवी कपूर से पूछा गया कि उनका कोई Fake Instagram ID है जिससे वो लोगों को Stalk करती हैं तो जान्हवी ने ना सिर्फ हां में जवाब दिया उन्होंने इस Id का हैंडल भी बता दिया। जान्हवी ने कहा हां उनका finsta है जिसका नाम है भोली सी सूरत।

आईटम नंबर से खुश

आईटम नंबर से खुश

जान्हवी कपूर एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनकी पिछली फिल्म रूही के फ्लॉप होने से उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उनके पास नदियां पार सजन का थाणा था। दरअसल, रूही का ये गाना एक आईटम नंबर की तरह था और जान्हवी कपूर को इस गाने के लिए बहुत तारीफ मिली। जान्हवी भी ये गाना पाकर अभी तक काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में अभी तक एक भी ढंग का डांस सॉन्ग नहीं मिला था।

जान्हवी कपूर हैं Sex Symbol

जान्हवी कपूर हैं Sex Symbol

जान्हवी कपूर आजकल Sex Symbol बन चुकी हैं, ऐसा क्यों हैं? जान्हवी ने बताया कि एक समय आया था जब वो केवल ढीले ढीले कुर्ते वगैरह ही पहनती थीं। इसके बाद जान्हवी को लगा कि उन्हें वो करना चाहिए जो उन्हें पसंद है। जान्हवी का कहना है कि उन्हें चमकदार कपड़े बहुत पसंद है और इसलिए उन्होंने सोचा हर कोई भाड़ में जाए और वो ऐसे कपड़े पहनने लग गईं। जान्हवी ढीले कुर्ते क्यों पहन रही थीं इस पर वो और करण जौहर केवल मुस्कुरा कर रह गए।

बदल चुकी है ज़िंदगी

बदल चुकी है ज़िंदगी

गौरतलब है कि श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी कपूर की ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया। उनका कहना है कि जब मां थीं तो उनकी ज़िंदगी एक सपने जैसे थी। बिल्कुल किसी परियों की कहानी की तरह। सब कुछ बड़ा खूबसूरत दिखता था। लेकिन मां के बाद उन्हें हकीकत की दुनिया में आना पड़ा। जान्हवी का कहना है कि उनकी ज़िंदगी में काफी बदल चुकी हैं और उन्हें ये ज़िंदगी ज़्यादा पसंद है। वो पिछले कई सालों में इतनी खुश नहीं थीं जितनी कि अब हैं।

गुड लक जेरी से जीता दिल

गुड लक जेरी से जीता दिल

जान्हवी कपूर ने हाल ही में गुड लक जेरी नाम की फिल्म से सबका दिल जीता है। ये फिल्म तमिल फिल्म कोलमावू कोकिला का हिंदी रीमेक है। तमिल फिल्म में कोकिला की भूमिका निभाई थी सुपरस्टार नयनतारा ने और हिंदी फिल्म में कोकिला की कहानी को जेरी बनकर पेश करने किया जान्हवी कपूर ने। फिल्म एक मिडिल क्लास लड़की की कहानी है जो ड्रग्स के धंधे में फंसती है और फंसती चली जाती है। लेकिन अपने दिमाग से वो पुलिस से लेकर गुंडों तक सबको डील कर लेती है। ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी है जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

पूराी कर चुकी हैं बवाल

पूराी कर चुकी हैं बवाल

गुड लक जेरी के साथ ही जान्हवी कपूर, वरूण धवन के साथ नितेश तिवारी की फिल्म बवाल की शूटिंग कर चुकी हैं। ये शूट पैरिस में हुआ है।वरूण धवन और जान्हवी कपूर इससे पहले एक साथ शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में भूमि पेडनेकर के साथ नज़र आने वाले थे। लेकिन वरूण धवन को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। वरूण और जान्हवी आखिरकार, किसी फिल्म में साथ आ रहे हैं।

कई फिल्मों की लगी है लाइन

कई फिल्मों की लगी है लाइन

इसके अलावा, धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए जान्हवी कपूर की अगली फिल्म डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोज़िट होंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा या वरूण धवन। वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स की एक और फिल्म जिसे शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं वो अनाउंस हो चुकी है। फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज़ माही जिसमें जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव होंगे। इनके अलावा, जान्हवी कपूर एक रीमेक की शूटिंग पूरी कर चुकी है जिसका नाम है मिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X