First LOOK: इस शानदार बॉयोपिक में दिखेंगी जाह्नवी कपूर- पहली झलक एकदम शानदार

Recommended Video

Jhanvi Kapoor's first look as Pilot from THIS biopic gets Revealed; Check out | FilmiBeat

धड़क और तख्त के बाद जाह्नवी कपूर धर्मा प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म के लिए भी फाइनल हो चुकी हैं। और सूत्रों की मानें तो फिल्म के प्रोडक्शन पर काम भी शुरु हो चुका है। जाह्नवी कपूर की यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक होगी। हाल ही में फिल्म से जाह्नवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया।

बता दें, गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पॉयलट होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सुर्यवीर पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी।

Janhvi Kapoor

कोई शक नहीं धड़क के बाद.. जाह्नवी को इस बॉयोपिक में देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म से जाह्नवी अपने अभिनय का लोहा मनवा सकती हैं। इस फिल्म के लिए जाह्नवी कुछ दिनों तक flying ट्रेनिंग भी लेने वाली हैं। साथ ही उन्होंने गुंजन के साथ भी कुछ समय साथ गुजारा है। फिलहाल फिल्म के निर्देशक का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन यह बॉयोपिक 2019 में रिलीज होने की अफवाह है।

धड़क के साथ सुपरहिट शुरुआत के बाद जाह्नवी के पास बैक टू बैक फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जाह्नवी अपने फैंस को कितना इंप्रेस कर पाती हैं। धड़क 2018 में रिलीज हुई है.. वहीं तख्त 2020 में आएगी। लिहाजा, इसके बीच यह बॉयोपिक रिलीज हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X