जान्हवी कपूर का हॉरर डेब्यू - ज़ोया अख्तर की फिल्म में फाईनल, जानिए सारी डीटेल्स
2011 में बॉलीवुड के चार बेहतरीन डायरेक्टर्स एक साथ आए और बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया बॉम्बे टॉकीज़ के साथ। इस फिल्म में चार छोटी फिल्में थीं जिसे करण जौहर, दिबाकर बनर्जी, ज़ोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद ये चारों डायरेक्टर 2018 में नेटफ्लिक्स के लिए लस्ट स्टोरीज़ लेकर आए।
अब खबर है कि एक बार फिर ये चारों डायरेक्टर घोस्ट स्टोरीज़ नाम की एंथेलॉजी करेंगे जिसमें हॉरर कहानियां होंगी। और ज़ोया अख्तर ने अपनी कहानी और कास्ट फाईनल भी कर ली है। ज़ोया अख्तर की इस फिल्म के साथ जान्हवी कपूर अपना हॉरर डेब्यू भी करने जा रही हैं।

दिलचस्प ये है कि जान्हवी कपूर के पास फिलहाल शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ वो राजकुमार राव के साथ रूहीअफज़ा नाम की हॉरर कॉमेडी कर रही हैं तो दूसरी तरफ वो करण जौहर के मेगा प्रोजेक्ट तख्त का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वो विकी कौशल के अपोज़िट दिखाई देंगी।
इसके अलावा जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 की नई स्टारकास्ट हैं। वहीं गुंजन सक्सेना बायोपिक में जान्हवी कपूर मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नाम है कारगिल गर्ल। अभी ताज़ा खबर के मुताबिक, बिजॉय नाम्बियार की अगली फिल्म में जान्हवी कपूर और इशान खट्टर नज़र आ सकते हैं।
कुल मिलाकर जान्हवी के दोनों हाथों में लड्डू है। उनकी हर फिल्म का फ्लेवर अलग है। ऐसे में देखना है कि वेब सीरीज़ की दुनिया में भी जान्हवी अपने पैर कितना जमा पाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications