'मैंने मना किया था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉट्स...', जान्हवी कपूर की चैट लीक, सरेआम खुली डायरेक्टर की पोल!
Janhvi Kapoor Chats Leaked: जान्हवी कपूर इस समय अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है की फिल्म में जान्हवी कपूर के कुछ ऐसे सीन है जिन्हें जानबूझकर सेक्शुअलाइज किया गया है और इस पर काफी सारे लोग आपत्ति भी जाहिर कर रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा आलोचना हुई और इसके बाद में निर्देशक बुची बाबू सना ने इसके लिए पब्लिक में माफी मांगी। लेकिन यह मामला अभी भी खत्म होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस समय जान्हवी कपूर के कुछ चैट वायरल हो रहे हैं और इसमें दिखाया जा रहा है कि जान्हवी ने इस पर आपत्ति जाहिर की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैन क्लब द्वारा ऐसा दावा किया जा रहा है।
जान्हवी कपूर के सीन्स पर हुआ विवाद
यह चैट ऐसे वक्त में सामने आई है जब रामचरण और जान्हवी कपूर द्वारा फिल्माई गई पड़ी में महिलाओं के चित्रण और मुख्य महिला किरदार को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है।
सबसे ज्यादा शेयर किए हुए स्क्रीनशॉट में से 13 अक्टूबर का भी है। इस बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह दावा किया है कि उन्होंने शूटिंग के वक्त कुछ खास कैमरा एंगल इस्तेमाल न करने के लिए कहा था। उन्होंने चैट में लिखा कि "मैंने उनसे कहा था कि ब्रेस्ट और कमर के शॉट ना लें।" इस चैट में जान्हवी ने आगे बात की कि रामचरण ने उनकी तरफ से दखल भी दिया और कहा कि ऐसे कैमरा एंगल नहीं ले।
जान्हवी के पुराने चैट्स हो रहे धड़ल्ले से वायरल
जान्हवी ने कहा कि "राम सर बहुत ज्यादा अच्छे हैं कि उन्होंने भी उस पर चिल्लाकर कहा कि तुम अब कभी भी उसके ऐसे एंगल से फोटो नहीं लोगे। इसी वजह से वह नाराज हो गया था।" छत में जिस व्यक्ति की बात हो रही है वह निर्देशक बुची बाबू सना है। यह चैट इसीलिए भी सुर्खियों में आ गई है क्योंकि इसे पता चल रहा है की फिल्म निर्माण के वक्त जान्हवी कपूर ने अपने किरदार को सेक्शुअलाइज करने को लेकर आवाज उठाई थी।
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों ने जान्हवी कपूर के इस किरदार अचियप्पा को पर्दे पर दिखाने के तरीके को लेकर आलोचना की। काफी सारे लोगों ने उन टीस को लेकर भी कहा है जो उनके किरदार के तौर पर नहीं बल्कि उनके शरीर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। फिलहाल अभी इस चीज को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि यह चैट्स रियल है या नहीं। क्योंकि इसको किसी फैन पेज द्वारा शेयर किया गया और इसकी सच्चाई की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications