जाह्नवी कपूर ने मेतियों का ब्लाउज पहनकर दिखाया हुस्न का जलवा, आवारा-पागल-दीवाने हुए लोग

Janhvi Kapoor Latest Look: जाह्नवी कपूर की साउथ डेब्यू फिल्म 'देवारा पार्ट- 1' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है. इससे कुछ घंटे पहले ही जाह्नवी ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने दो लुक में अपनी फोटोज पोस्ट की हैं। डबल शेडेड पिंक कलर की जॉर्जट साड़ी पहने जाह्नवी कपूर बेहद खूबसूरत दिख रही हैंय इसे उन्होंने मैचिंग स्लीव्लेस और कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है।
जाह्नवी ने अपने लुक को गोल्डन ईयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया। इस दौरान एक्ट्रेस के ग्लॉसी लिप्स ने सभी का ध्यान खींच लिया.फैंस उनकी इन तस्वीरों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट में अपना दूसरा लुक भी शेयर किया है। इन फोटोज से तो फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उनका पर्ल ब्लाउज किसी का भी ध्यान खींचने के लिए काफी है। उनकी साड़ी पर भी इसी तरह का पर्ल वर्क देखा गया।
इस लुक को एक्ट्रेस ने मैचिंग ईयररिंग्स के साथ पूरा किया और जमकर पोज देती नजर आईं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा- 'सिर्फ देवारा के लिए वाइब्स।'


Click it and Unblock the Notifications