पार्टी में जाह्नवी कपूर को रियूमर्ड Ex बॉयफ्रेंड ने किया KISS, तस्वीरें हुईं वायरल
हाल में ही जाह्नवी कपूर ने लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये तस्वीरें शनिवार रात पार्टी की है जिसमें वह रियूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ नजर आईं। जाह्नवी के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी पार्टी की तस्वीरों में नजर आईं।
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। जिसका कारण था जाह्नवी कपूर का ग्लैमरस अवतार और अक्षत रंजन द्वारा किस करना। अक्षत और जाह्नवी कपूर एक दूसरे को इन तस्वीरों में हग करते दिखे तो वहीं अक्षत ने जाह्नवी कपूर के गाल पर किस भी की।

बात करें जाह्नवी कपूर के लुक की तो वह व्हाइट ग्लैमरस ड्रेस में नजर आईं। हाई हील्स और स्टाइलिश अवतार इस पार्टी में उन्हें सबसे डिफरेंट और खूबसूरत बना रहा था। वहीं इन तस्वीरों में श्रीदेवी की छोटी बेटी यानी जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।

जाह्नवी कपूर की गुड लक जैरी
जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म की फेहरिस्त में गुड लक जैरी फिल्म शामिल है जिसे आनंद एल राय लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से एक लुक भी देखने को मिल चुका है।
Recommended Video

तख्त
करण जौहर की आने वाली फिल्म तख्त में जाह्नवी कपूर भी शामिल है। लेकिन कोरोना और अन्य प्रोफेशनल कारणों की वजह से लगातार इस फिल्म में देरी हो रही है।

दोस्ताना 2
जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 के लीड स्टार थे लेकिन करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनबन के बाद इस फिल्म का क्या हुआ ये कुछ नहीं पता है।

गुंजन सक्सेना
लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो जाह्नवी गुंजन सक्सेना में नजर आई थीं जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











