Pics: जान्हवी कपूर ने ऐसे की जन्मदिन की शुरूआत, भाई अर्जुन के घर शानदार पार्टी
जान्हवी कपूर, 6 मार्च को अपना 23वां जन्मदिन मनाएंगी और उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरूआत कर दी है एक शानदार पार्टी के साथ जो उनके भाई अर्जुन कपूर ने अपने घर पर उनके लिए रखी है। इस जन्मदिन की पार्टी की सारी तैयारी की है जान्हवी की अंशुला दीदी ने।
पार्टी में जान्हवी पूरी तरह से सफेद कपड़ों में नज़र आईं। एक स्टाईलिश क्रॉप टॉप और सफेद ट्राउसर्स में वो शानदार लग रही हैं। उन्होंने बालों को खुला छोड़कर बिल्कुल हल्का मेकअप किया है।

अगर काम की बात करें तो जान्हवी के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है। एक तरफ वो गुंजन सक्सेना बायोपिक की रिलीज़ की तैयारी कर रही हैं तो दूसरी तरफ करण जौहर की तख्त के लिए क्लासिकल डांस सीख रही हैं।
इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी रूही अफज़ा कर रही हैं तो दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2। जान्हवी कपूर, वरूण धवन के साथ शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में दिखाई देने वाली थीं लेकिन फिलहाल ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications