Inside Photos & Videos: जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड की बाहों में मनाया क्रिसमस, मदहोश होकर रात भर की पार्टी

Janhvi Kapoor Christmas Celebration Photos Videos: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने बेहद ही नॉटी अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जाह्नवी कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जाह्नवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बहन खुशी कपूर उनके बॉयफ्रेंड वेदांग रैना, बेस्ट फ्रेंड ऑरी के साथ जमकर मस्ती की।
जाहन्वी कपूर और उनके इस गैंग के सेलिब्रेशन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़ियां की बाहों में मदहोश दिखाई रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर का क्रिसमस पार्टी लुक जोरों से वायरल हो रहा है। ऑरी ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सभी के साथ शेयर की हैं।
बता दें कि ये पार्टी जामनगर में हुई थीं। पार्टी में तमाम सेलेब्स के साथ-साथ अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी जमकर मस्ती करती दिखाई दी। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस दौरान सभी बेहद खास लुक में दिखाई दे रहे थे। ऑरी ने जहां तेंदुआ प्रिंट वाला ड्रेस कैरी किया था तो वहीं राधिका रेड ड्रेस बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











