Janhvi Kapoor का सपना हुआ पूरा, RRR सुपरस्टार Jr NTR की अगली फिल्म में फाइनल, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

janhvi-kapoor-joins-jr-ntr-for-her-telugu-debut-ntr-30-shares-first-poster-of-the-film-fans-reacts

Janhvi Kapoor: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके फैंस, दोस्त और परिवार के लोग सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर फिल्म एनटीआर 30 (NTR 30) के निर्माताओं ने फिल्म से जान्हवी का पहला लुक जारी करते हुए ऐलान कर दिया है कि वह जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म का हिस्सा हैं।

कोर्तला शिव निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी अपने फेवरिट जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर में जान्हवी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें, यह एक बिग बजट पैन इंडिया फिल्म होगी। खास बात है कि जान्हवी इस फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।

जान्हवी कई बार अपने इंटरव्यूज में जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं.. साथ ही एक्ट्रेस साउथ की फिल्मों में भी काम करने की दिलचस्पी रखती हैं क्योंकि श्रीदेवी भी साउथ फिल्मों का अहम हिस्सा रही थीं।

लिहाजा, एनटीआर 30 का हिस्सा बनना जान्हवी के लिए एक बड़ा कदम है। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- It is finally happening 🤗 Can't wait to set sail with my favourite @jrntr ❤️

एनटीआर 30 अगले साल यानि की 2024 में रिलीज होने वाली है। जान्हवी के फैंस भी उनके तेलुगु डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा, "जान्हवी कपूर का साउथ डेब्यू।" एक अन्य फैन ने लिखा, "टॉलीवुड गॉर्जियस में आपका स्वागत है।" वहीं, एक ने लिखा, "यह एपिक होने वाला है। आपके दक्षिण की शुरुआत के लिए सुपर एक्साइटेड।"

बहरहाल, एनटीआर 30 के अलावा, जान्हवी की अगली फिल्मों में है.. वरुण धवन के साथ नितेश तिवारी की बवाल और राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही.. कोई शक नहीं कि जान्हवी के पास फिलहाल एक दिलचस्प लाइनअप है।

Read more about: janhvi kapoor jr ntr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X