सुकेश चंद्रशेखर केस में जान्हवी कपूर की सफाई: सुकेश या उनकी पत्नी को नहीं जानती, केवल प्रोफेशनल रिश्ता
200 करोड़ की ठगी के आरोपों में फंसे सुकेश चंद्रशेखर केस में एक और खुलासा हुआ जहां सुकेश ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों सारा अली खान, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर को भी तोहफे और पैसे देने की बात कही। अब जान्हवी कपूर से जुड़े एक सूत्र ने साफ किया है कि जान्हवी कपूर का सुकेश चंद्रशेखर से कोई निजी रिश्ता नहीं था।
इस सूत्र के मुताबिक जान्हवी या उनकी टीम में से कोई भी शख्स सुकेश के साथ सीधी बातचीत में नहीं था। उनकी जो भी बातचीत थी वो केवल ब्रांड्स के ज़रिए थी। ये सारा प्रोफेशनल काम जान्हवी की एजेंसी देखती थी। जान्हवी निजी तौर पर प्रोफेशनल रिश्तों में तोहफे और पैसे नहीं लेती हैं।

गौरतलब है कि कुछ सूत्रों ने इंडिया टीवी को एक रिपोर्ट में बताया था कि जान्हवी कपूर को सुकेश की पत्नी ने एक महंगे ब्रांड का बैग और कुछ पैसे दिए थे जिसके एवज में जान्हवी ने सुकेश की पत्नी के सैलून की ओपनिंग की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी को 18 लाख रूपये दिए गए थे।
अब जान्हवी से जु़ड़े सूत्रों की मानें तो वो सुकेश और उनकी पत्नी को नहीं जानता। उनका सारा काम उनकी एजेंसी देखती है और काम से जुड़ी सारी बातचीत एजेंसी ही हैंडल करती है।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर, बेंगलुरू का रहने वाला एक ठग है जो कि खुद को बड़ा बिज़नेसमैन और सरकारी ऑफिसर बताकर लोगों को 17 साल की उम्र से ठग रहा है। उसके ऊपर 30 से भी ज़्यादा ठगी के आरोप हैं। तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद वो जेल से ही अपने ठगी का रैकेट चलाता है। कभी वो खुद को तमिलनाडू के बड़े नेताओं का रिश्तेदार बताता था तो कभी खुद को होम मिनिस्ट्री का बड़ा अफसर। सुकेश ने बॉलीवुड में भी कई लोगों को ठगा है।


Click it and Unblock the Notifications











