जाह्नवी कपूर की फिल्म Homebound को Cannes में मिला 9 मिनट का स्टैडिंग ओवेशन, रो पड़े बोनी कपूर

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Homebound Standing Ovation At Cannes: बॉलीवुड स्टार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म Homebound का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ जो पूरी टीम के साथ साथ भारत के लिए काफी गर्व की बात है। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को 9 मिनट का स्टैडिंग ओवेशन। ये फिल्म की पूरी टीम के लिए काफी भावुक पल रहा है।

9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन से इमोशनल वोनी कपूर-करण जौहर

फिल्म को मिले 9 मिनट के स्टैडिंग ओवेशन की चर्चा हर तरफ हो रही है। फिल्म को मिले स्टैंडिंग ओवेशन की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में करण जौहर बहुत इमोशनल होते दिख रहे हैं। करण जौहर अपने आंसू पोंछते दिखे। नीरज ने करण को गले भी लगाया। इसके साथ ही पीछे खड़े बोनी कपूर भी रोते और अपने आंसू पोछते दिखाई दिए। वहीं खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया जाह्नवी कपूर पर प्राउड फील करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

करण जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा जैसे स्टार्स हैं। प्रीमियर में फिल्म के तीनों स्टार्स भी नजर आए। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी वहां मौजूद थीं। धर्मा प्रोडक्शन ने X पर लिखा, '9 मिनट का प्यार और तारीफ। कांस फिल्म फएस्टिवल में होमबाउंड को सराहना मिली।'

फिल्म की डिटेल्स

होमबाउंड की स्क्रिप्ट नीरज और सुमित रॉय ने लिखी है। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा प्रोड्यूसर हैं। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बन गए हैं।

जाह्नवी कपूर का कान्स लुक

कांस फिल्म फेस्टिवल में स्टार्स अपने फैशन का जलवा भी बिखेर रहे हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी पूर ने भी कांस डेब्यू किया। उनके लुक छाए हुए हैं। जाह्नवी के कांस लुक की बात करें तो वो पिंक कलर के आउटफिट में दिखीं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। टाइट बन और पर्ल जूलरी से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया। जाह्नवी कपूर ने हाथ में काला धागा बांधा हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X