..................... Janhvi Kapoor is desperately trying to grab this actor’s attention - Hindi Filmibeat

खान सुपरस्टार्स के साथ नहीं, बल्कि इस एक्टर के साथ काम करना चाहती है जाह्नवी कपूर

Recommended Video

Jhanvi Kapoor wants SELFIE with RajKummar Rao। FilmiBeat

जाह्नवी कपूर इस समय काफी ज्यादा चर्चित उन अभिनेत्रियों में से है जो फिल्मी सफर की शुरुआत कर रही है। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी मे कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर आप चौंक जाएगे। जीं हां जाह्नवी कपूर किसी खान सुपरस्टार के साथ नहीं बल्कि किसी दूसरे स्टार के साथ काम करना चाहती है। जी हां जाह्नवी ने कहा कि वो राजकुमार राव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और धनुष के साथ काम करना चाहती हूं।

मैने उनको काफी समय से देखा है और उनको अभिनय से काफी ज्यादा प्रभावित हुई हूं। हाल ही में वो वोग मैगजीन के फ्रंट पेज पर दिखी और ये पहली बार था जब जाह्नवी किसी मैगजीन के कवर पर आई थी।

jhanvi kapoor, dhadak, rajkumar rao, जाह्नवी कपूर, धड़क, राजकुमार राव

जाह्नवी इस बात से काफी ज्यादा खुश है और इन अभिनेताओं के साथ काम करना चाहती है। बता दें कि वो इस समय फिल्म धड़क को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और वो अपने करियर की शुरुआत कर रही है।

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर नजर आने वाले है और काफी ज्यादा खुश दिख रहे है। बता दे कि जाह्नवी कपूर राजकुमार राव की काफी फैन है और उनके अभिनय को कई मामलों में फॉलो करती है।

एक राज की बात बताते हुए जाह्नवी ने कहा कि पहले वो इतना ध्यान नहीं देती थी पर जबसे उन्होने बरेली की बर्फी देखी है वो चाहती है कि राजकुमार राव का ध्यान अपनी ओर खींचा जाए।

जी हां इसके लिए वो राजकुमार राव की फोटो पर कमेंट भी करती है ताकि वो उनको नोटिस करें। इसके अलावा हीरोइन्स की बात करे तो आलिया भट्ट उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है और वो आलिया की काफी बड़ी फैन है।

बता दें कि जाह्नवी कपूर को एक और बड़ी फिल्म मिलने की खबरे आई थी। करण जौहर एक और बड़ी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि डायरेक्टर राज मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दो हीरो और दो हीरोइने हैं। करीना के अपोजिट किसी बड़े एक्टर हो कास्ट किया जाना है जबकि फिल्म में कार्तिक आर्यन भी होंगे और उनके अपोसिट कोई नई एक्ट्रेस होगी।

इसी नई एक्ट्रेस के लिए जाह्नवी का नाम सामने आया है। हालांकि किसी नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X