..................... Janhvi Kapoor: I don’t know why everyone is pitting Sara Ali Khan and me against each other - Hindi Filmibeat

जाह्नवी कपूर बोली, लोग मुझे और सारा अली खान को एक दूसरे के खिलाफ क्यों समझते है

By Salman

सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को लेकर लोग अक्सर बातें करते रहते है। इस समय स्टारकिड्स मे अगर सबसे ज्यादा किसी का नाम लिया जा रहा है तो वो है सारा और जाह्नवी। खबर है कि जब दोनो की बात होती है को दोनो को एक दूसरे से तुलना या एक दूसरे के खिलाफ ही देखा जाता है। इस बात को लेकर जाह्नवी कपूर का गुस्सा फूट गया है और उन्होने कहा कि उनके ये समझ में नहीं आता है कि लोग हम दोनो को एक दूसरे के खिलाफ क्यों देखना चाहते है।

अक्सर इस तरह की बातें सुनने में आती है जैसे कि वो चाहते है कि हम एक दूसरे के खिलाफ हो। जाह्नवी ने कहा कि उनको खुद नहीं पता है कि लोग उन दोनो की क्यों तुलना करते है।

jhanvi kapoor, sara ali khan, simmba, जाह्ववी कपूर, सारा अली खान, सिंबा

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने तो फिल्म धड़क से शानदार डेब्यू किया है लेकिन सारा अली खान की फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि सारा की फिल्म केदारनाथ विवादों के चलते बीच में ही अटक गई।

इसी के साथ अटक गया सारा का करियर भी.. वहीं इसी बीच उन्हें मिली रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा और अब उनके करियर की गाड़ी निकल पड़ी है। इन दिनों सारा सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सिंबा की शूटिंग चल रही है और ये भी खबर है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले केदारनाथ रिलीज हो सकती है। फिलहाल होता क्या है वो तो समय ही बताएगा।

दोनो एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त है और अक्सर साथ में नजर आती रहती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि आने वाले समय में दोनो एक दूसरे प्रतिद्वंदी बनकर खड़ी होनी वाली है क्योंकि अभी तो ये शुरुआत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X