अंबानी के घर ऐसे लुक में पहुंची जाह्नवी, लोग बोले- अब बनठन कर जाने का क्या फायदा, दोनों बेटों को बहू मिल गई

Janhvi Kapoor At Ambani Party: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी का राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में राधिका मर्चेंट के साथ रोका हुआ इसके बाद ये कपल मुंबई में अपने घर लौटा और ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। अनंत और राधिका के इंगेजमेंट बैश में तमाम बॉलीवुड और बिजनेस से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी से अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
गुलाबी साड़ी में जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर इस साड़ी में गुलाबी रंग की ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची। जाह्नवी कपूर का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस हसीना की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जा रहे हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर साड़ी में काफी कॉन्फिडेंट वॉक करती दिखाई दे रही हैं।
जाह्नवी कपूर का लुक
जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो ये हसीना लाइट पिंक के डबल शेड वाली ऑर्गेंजा साड़ी में नजर आ रही थीं। हसीना ने अपनी इस साड़ी को हैवी स्लिवलैस ब्लाउज के साथ पूरा किया। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर हाई हील्स और खुले बालों में मदमस्त चाल चलती दिखाई दे रही थीं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
जहां सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और कुछ नेटिजंस एक्ट्रेस के वीडियो पर मजेदार रिएक्शन देते हुए लिख रहे हैं, 'अब क्या फायदा अंबानी के घर इतना बन ठन कर जाने का... दोनों बेटों को तो बहू मिल ही गई।'
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर के बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। इसके साथ ही हर किसी को जाह्नवी कपूर के फैशन एक्सपेरिमेंट्स का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।
जाह्नवी कपूर की फिल्में
जाह्नवी कपूर की झोली में काफी सारी फिल्में हैं। एक्ट्रेस अगले साल फिर से वरुण धवन के साथ 'बवाल' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ Mr & Mrs Mahi में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications