Oops मोमेंट का शिकार होने से बच गईं जाह्नवी कपूर, परफॉर्मेंस के 5 मिनट पहले हुआ ऐसा हाल

janhvi kapoor

Janhvi Kapoor gown zip got ripped: जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। जाह्नवी कपूर की खूबसूरती और उनके फैशन सेंस की दुनिया कायल है। हाल ही में फिल्मफेयर रेड कार्पेट पर जाह्नवी कपूर ने कदम रखा तो हर किसी की निगाहें उन पर ही थम गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि रेड कार्पेट और स्टेज परफॉर्मेंस के ठीक पहले उन्होंने ऊप्स मोमेंट जैसी स्थिति को कैसे संभाला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा है- 'रेड कारपेट से 5 मिनट पहले और स्टेज पर परफॉर्म करने से 12 मिनट पहले जब आपकी जिप खराब हो जाए।'

इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे डिजाइनर उन्हें तैयार कर रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर में एक शख्स कार में जाह्नवी कपूर की गाउन को सिलते नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का अलग-अलग अंदाज नजर आ रहा है। उनकी खूबसूरती और ग्लैमर अदाओं की जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स जाह्नवी कपूर की तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों को अब तक 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लोग जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर पिछले अपने लुक्स के अलावा शिखर पहाड़िया संग डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी।

उन्हें और शिखर को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्ववी कपूर नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वो स्पोर्ट्स ड़्रामा फिल्म 'मि. एंड मिसेज माही' भी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव होंगे। जाह्नवी ने साउथ की फिल्म एनटीआर 30 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

Read more about: janhvi kapoor bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X