जाह्नवी कपूर ने बॉयफ्रेंड संग की चोरी छिपे सगाई ? उंगली में डायमंड रिंग देख फैन्स बोले- इतनी जल्दी क्या थी ?

Janhvi Kapoor got engaged with shikhar pahariya: बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को लेकर सुर्खियों में हैं। बात दें कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का गाना 'धीरे-धीरे' रिलीज हुआ था। इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म 27 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
क्या जाह्नवी कपूर ने कर ली सगाई ?
जाह्नवी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि आए दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पाहाड़िया के साथ स्पॉट की जाती हैं, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस को हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया है। जहां जाह्नवी कपूर कैजुअल लुक में नजर आईं, लेकिन खास बात यह है कि जाह्नवी कपूर की लुक्स से ज्यादा तो उनकी उंगूठी के चर्चे हो रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर के हाथ में एक बड़ी सी डायमंड रिंग है। जिसे वह कैमरे के सामने फ्लॉन्ट भी करती नजर आती हैं।
फैन्स ने पूछे सवाल
बता दें कि जैसे ही फैन्स ने वीडियो में जाह्नवी कपूर की उंगली में अंगूठी देखी फैन्स ने सवालों की लाइन लगा दी। एक फैन ने सवाल पूछते हुए कहा सगाई कर ली क्या ? तो वहीं दूसरे फैन ने कहा अरे इतनी भी जल्दी क्या थी। तो वहीं तीसरे ने कहा कहीं ये फिल्म रिलीज होने से पहले का पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं। आपको बता दें कि पिछले दिनों ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया से जल्द शादी भी कर सकती हैं, लेकिन फिलहाल तो कपल ने इस बारें में कोई पुष्टी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











