रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग घूमने निकली जान्हवी कपूर, साथ में वीडियो देख फैंस को पसंद आई जोड़ी

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा ही अपने स्टाइल, अपने फोटो, अपने बॉयफ्रेंड और अपने काम के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की अच्छी फैन फ्लॉइंग है, तो जब भी एक्ट्रेस का कोई वीडियो या फोटोज सामने आता है तो फैंस उसको जमकर वायरल कर देते हैं। ऐसे ही अभी जान्हवी कपूर का उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग वीडियो सामने आया है, जिसको फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
दरअसल पिछले कुछ वक्त से जान्हवी कपूर अपनी बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हैं। दोनों को साथ में कई बार पार्टी, शादी और धूमते हुए देखा गया है। दोनों को लेकर फैंस कई सारी बातें करते हैं परंतु एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बात नहीं है।
हाल ही में एक बार फिर से जान्हवी का वीडियो सामने आया है, इसमें वह कार में बैठी है, इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी साथ है। दोनों से मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए हैं, और दोनों अपना अपना फोन चला रहे हैं।
पिछले कुछ समय से जान्हवी और उनके बचपन के दोस्त शिखर पहाड़िया के रिश्ते की अफवाहें मीडिया में छाई हुई हैं। हालांकि, इस रूमर्ड लवबर्ड्स ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की, लेकिन ऐसी खबरें थीं कि फिल्म 'धड़क' से जान्हवी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही उन्होंने एक-दूसरे को डेट किया था।
बैसे प्यार और रिश्ते को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने बताया कि जीवन में किसी के साथ हेल्दी रिलेशनशिप रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। अभिनेत्री ने कहा कि एक हेल्दी बॉन्डिंग किसी को अपनी छवि की परवाह किए बिना उसके जैसा बनने की अनुमति देता है। इसके बारे में और विस्तार से बताते हुए जान्हवी ने कहा कि एक खूबसूरत रिश्ता होना बहुत अच्छी बात है, क्योंकि यह किसी को आगे बढ़ने का मौका देता है।


Click it and Unblock the Notifications