Janhvi Kapoor ने बवाल की स्क्रीनिंग में दिखाया सुपर हॉट अवतार, लेकिन हो गईं ट्रोल, लोग बोले- 'प्लास्टिक कपूर'

Janhvi Kapoor goes bold at Bawaal Screening: जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बवाल' 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। उससे पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां फिल्म की स्टारकास्ट समेत फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी मौजूद रहे।
बवाल की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर अपने बेहद बोल्ड अवतार में पहुंची थी। उन्होंने हॉट शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी, जिससे लोगों की नजर नहीं हट रही थी। डीप नेकलाइन और लंबी टेल वाली इस गाउन में जान्हवी अपनी परफेक्ट फिगर दिखाती नजर आईं। उन्होंने न्यूड मेकअप कर रखा था।
जान्हवी कपूर के लुक पर फैंस का रिएक्शन
फैंस को भी जान्हवी का यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद आया। फैंस ने उनके पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ की और उनके बोल्ड होलोग्राफिक अवतार के लिए प्यार दिखाया। एक यूजर ने कमेंट किया, "आपने मेरा दिल चुरा लिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "my girl, slaaayyyy [फायर इमोजी]।" एक यूजर ने लिखा, "स्टार इन मेकिंग।" कई अन्य लोगों ने कमेंट्स में फायर इमोजी पोस्ट किये।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने जान्हवी कपूर को ट्रोल भी कर दिया और उनकी तुलना प्लास्टिक से कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए जान्हवी को "प्लास्टिक कपूर" लिखा.. तो एक अन्य यूजर ने लिखा- "एक्टिंग पर कम, लेकिन फिगर पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दिया है।"
फिल्मों की बात करें तो बवाल के बाद, जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों में है- मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझ और पैन इंडिया फिल्म देवारा..


Click it and Unblock the Notifications











