Janhvi Kapoor ने Khushi Kapoor को दी सलाह, 'किसी एक्टर को कभी डेट मत करना'

janhvi kapoor, khushi kapoor

जान्हवी कपूर के करियर की धमाकेदार शुरुआत हुई और शुरु में ही कई शानदार किरदार करके उन्होने बता दिया है कि वो इंडस्ट्री में राज करने के लिए आईं हैं। सभी जानते हैं कि अभिनत्री जान्हवी कपूर ने 2018 में रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म सैराट की रीमेक थी। इस वक्त वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट मिली को लेकर बिजी हैं। लेकिन अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर के लिए एक ऐसी बात बोली है जो कि चर्चा में है।

ये बात उन्होने उनके रिेलेशनशिप को लेकर कही है और एक तरह की सलाह दे रहीं हैं। दरअसल जान्हवी नहीं चाहतीं हैं कि खुशी कपूर किसी अभिनेता को डेट ना करें।

यही कारण है कि, जब जान्हवी कपूर से पूछा गया कि वह जल्द ही इस इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली खुशी को क्या सलाह देना चाहेंगी, तो मिली एक्ट्रेस का बेहद दिलचस्प जवाब था। "एक अभिनेता को डेट न करें।" जी हां, उनका ये बयान काफी चर्चा में है।

खुशी कपूर काफी जल्दी फिल्मों में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने जा रहीं हैं। जान्हवी कपूर ने इसके अलावा खुलासा किया है कि वो अपने अतीत में किसी अभिनेता को डेट कर रहीं थीं। खुशी कपूर की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म द आर्चीज को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो धमाका करने के लिए तैयार हैं।

जोया अख्तर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाका करते नजर आने वाली है। खुशी कपूर अपनी पहली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि जान्हवी कपूर की फिल्म मिली बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाका करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X