ना पापा, ना बॉयफ्रेंड, ना भाई, ना अंबानी.. जाह्नवी कपूर के घर किसने भिजवा दी 9 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी

Janhvi Kapoor Lamborghini Gift: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। इसके साथ ही उनके भी उसी हाई क्लास से आते हैं जहां लाखों-करोड़ों में लोग खेलते हैं। अबकी बार जाह्नवी कपूर के घर पर करोड़ों का सरप्राइज पहुंचा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर जाह्नवी कपूर को ये तोहफा किसने भेजा है।
जाह्नवी कपूर की सहेली का तोहफा
जाह्नवी कपूर को ये तोहफा दिया है उनकी परम मित्र अनन्या बिड़ला ने भिजवाया है। जान्हवी कपूर को उनकी फ्रेंड ने अनन्या बिड़ला से गिफ्ट के रूप में 4-9 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक लेम्बोर्गिनी मिली है। इसे देखने वालों की आंखे फटी की फटी रह गई हैं और हर तरफ ये टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
पर्पल कलर की लैम्बोर्गिनी
बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की बेटी अनन्या एक म्यूजिक कलाकार होने के अलावा खुद एक बिजनेसमैन हैं। जान्हवी कपूर एक पर्पल कलर की लैम्बोर्गिनी की मालकिन बन चुकी हैं। एक्ट्रेस को शुक्रवार, 11 अप्रैल को इस शानदार कार की डिलीवरी मिली, जिसे देखकर देखने वाले दंग रह गए।
जाह्नवी कपूर के घर के बाहर का वीडियो
इस कार का वीडियो सामने आया है जिसमें ये कार जान्हवी कपूर घर के बाहर दिख रही। इसी के साथ अनन्या ने गिफ्ट के तौर पर मैचिंग पर्पल रंग में लिपटा हुआ एक बड़ा गिफ्ट बॉक्स भी भेजा, जिस पर गिफ्ट टैग लिखा था- विद लव- अनन्या बिड़ला।'
मशूहर हैं अनन्या बिड़ला
जान्हवी कपूर और अनन्या बिड़ला लंबे समय से फ्रेंड हैं। बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की बेटी अनन्या एक संगीत कलाकार होने के अलावा खुद एक बिजनेस भी हैं। उन्होंने 2016 में अपना पहला सिंगल, 'लिविन द लाइफ़' रिलीज़ किया, जिसे जिम बीनज़ ने प्रड्यूस किया था। 'मीन्ट टू बी' समेत उनके बाद के सिंगल्स ने उन्हें ऐसा करने वाला पहला भारतीय कलाकार बना दिया, जिसने अंग्रेज़ी का सिंगल बनाया।
जाह्नवी कपूर की फिल्में
इस बीच, जान्हवी आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'देवरा: भाग 1' और हिंदी फिल्म 'उलझ' में नजर आईं। वह इन दिनों सनी संस्कारी की 'तुलसी कुमारी' और 'परम सुंदरी' में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











