नए साल पर Janhvi Kapoor ने दी रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को सलाह, बोलीं- तुम धरती पर...

Janhvi Kapoor gave advice to rumored boyfriend shikhar pahadia: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
जी हां, बता दें कि जाह्नवी कपूर का नाम लंबे समय से शिखर पहाड़िया से साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार वेकेशन पर भी साथ जाते देखा है, लेकिन दोनों ने ही अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
नए साल के मौके पर शिखर पहाड़िया ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने परिवार और जाह्नवी कपूर संग कई तस्वीरें शेयर की थीं। शिखर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में जाह्नवी की कई अनसीन तस्वीरें देखने को मिलीं। इन तस्वीरों के साथ ही शिखर ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है जिसमें वह अपने दोस्तों और परिवार वालों को नए साल की बधाई देते नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को देख एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।
एक्ट्रेस ने शिखर की इस पोस्ट को देखते हुए कैप्शन में लिखा- 'तुम इस धरती के बेस्ट इंसान हो, नया साल मुबारक हो'। इसी के साथ ही जाह्नवी कपूर शिखर को सलाह भी देती हैं। जाह्नवी कपूर कहती हैं कि- 'ये तो ठीक है पर अधिक मक्खन मत खाना। इसी के साथ ही जाह्नवी कपूर ने बटर चिकन का एक स्टीकर भी शेयर किया है।
बता दें कि जाह्नवी कपूर के इस कैप्शन को देख फेन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है कितने क्यूट हैं दोनों वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा जाह्नवी कपूर स्टाइलिश के साथ साथ रिश्तों को भी वैल्यू देती हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ लंबे समय से जु़ड़ रहा है। ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल करें। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी के भी चर्चे जोरों शोरों से चल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











