बढ़े हुए वज़न के साथ दिखीं जान्हवी कपूर, तस्वीरें हुईं वायरल, किस चीज़ की है तैयारी?
जान्हवी कपूर अपनी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक की तैयारी में ज़ोर शोर से लग गई हैं। खबर है कि इस रोल के लिए जहां एक तरफ जान्हवी फ्लाईंग प्रशिक्षण लेंगी वहीं दूसरी तरफ वो फिल्म के लिए अपना वज़न भी बढ़ा रही हैं। हाल ही में उन्हें थोड़े वज़न के साथ कैमरे में कैद किया गया।
जान्हवी ने धड़क के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उन्हें तुरंत ही करण जौहर की तख्त मिल गई। फिल्म में वो एक गुलाम की भूमिका में होंगी जिससे औरंगज़ेब को प्यार हो जाता है। फिल्म में जान्हवी और विकी कौशल एक साथ दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बात करें गुंजन सक्सेना बायोपिक की तो जान्हवी इंडियन एयरफोर्स की इस फाईटर पाईलट की भूमिका निभाने के लिए पूरी तैयारी कर रही हैं। जान्हवी पिछले साल गुंजन से मिल भी चुकी हैं। वैसे बॉलीवुड में इस समय कई महिला किरदारों और हीरो पर बायोपिक बनने की तैयारी चल रही है।
मिलिए बॉलीवुड की आने वाली महिला बायोपिक से -


Click it and Unblock the Notifications